फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District plan of 66065 lakhs approved

66065 लाख की जिला योजना का अनुमोदन

Mon, 10 Feb 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
District plan of 66065 lakhs approved
कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना की बैठक लेते प्रभारी मंत्री सुरेश राणा। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री एवं जनपद के प्रभारी सुरेश राणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार शाम को जिला योजना समिति 2020-21 की बैठक हुई। इस दौरान 66065 लाख की जिला योजना को अनुमोदित किया गया। प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के सुझाव को जिला योजना में जोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि आजमगढ़ के विकास की जिम्मेदारी हम सभी की है। पिछले दिनों अभियान चलाकर 1,10,000 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया है। वर्ष 2020-21 की जिला योजना समिति की 11वीं योजना है। नियोजन विभाग की ओर से वर्ष 2020-21 के लिए 66,065 लाख के परिव्यय निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष विभिन्न विभागों से प्रस्ताव लिए गए हैं। इसमें केन्द्र सरकार की ओर से 31,790.11 लाख और राज्य सरकार से 34,274.89 लाख की धनराशि आवंटित की जाएगी। इसमें सम्पर्क मार्ग निर्माण के लिए 12736.89 लाख, छात्रवृत्ति, पेंशन, शादी अनुदान, अत्याचार उत्पीड़न के लिए 12666.01 लाख, रोजगार सृजन के लिए 26227.71 लाख, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कल्याण के लिए 4012.71 लाख, कृषि क्षेत्र के लिए 1563.41 लाख, शिक्षा क्षेत्र के लिए 2903.50 लाख, वन एवं पर्यावरण के लिए 817.66 लाख, पशुपालन एवं दुग्ध विकास के लिए 285.61 लाख, लघु उद्योग के लिए 3318.09 लाख, पर्यटन के लिए 290.00 लाख, नगरीय पेयजल के लिए 396.92 लाख, सामुदायिक विका एवं /पंचायत भवन के लिए 686.06 लाख तथा वैकल्पिक ऊर्जा और प्रादेशित विकास दल के लिए 160.43 लाख का प्रावधान किया गया है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव, जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह, एसपी त्रिवेणी सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, ऋषिकान्त राय, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, बीजेपी के जनप्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, सीएमओ डॉ. एके मिश्रा, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, डीसी मनरेगा बीबी सिंह, डीडीओ रवि शंकर राय, पीडी अभिमन्यु सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed