{"_id":"5fff40ea8ebc3e2ef0280baf","slug":"district-panchayat-s-term-ends-employees-are-busy-working-all-day-azamgarh-news-vns56899930","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत का कार्यकाल खत्म, पूरे दिन कार्य निपटाने में जुटे रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत का कार्यकाल खत्म, पूरे दिन कार्य निपटाने में जुटे रहे कर्मचारी
विज्ञापन
नेहरु हाल में कार्यकाल पुरा होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव को स्मृति दे कर सम्मनित करते अप
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिला पंचायत बोर्ड का कार्यकाल बुधवार को पूरा हो गया। इसको लेकर दिनभर कर्मचारी अपने अधूरे कार्य को निपटाने में जुटे रहे। इतना ही नहीं सदस्य भी कार्यालय में अपने-अपने कार्यों को लेकर चक्कर काटते रहे।
बुधवार को कलक्ट्रेट क्षेत्र स्थित जिला पंचायत कार्यालय में कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर पहुंचे। सभी अपने-अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में जुट गए। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एके सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को जिला पंचायत बोर्ड का कार्यकाल पूरा हो गया। इसलिए किसी भी लंबित कार्य को छोड़ा नहीं जा रहा है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने बताया कि आगामी जिला पंचायत चुनाव के लिए अब जिले में 84 वार्ड रह गए हैं। परिसीमन से पहले जिले में 86 वार्ड हुआ करते थे। जिला पंचायत कार्यालय पर एकत्रित सदस्यों का कहना है कि नए परिसीमन ने कई दावेदारों का समीकरण ही बिगाड़ दिया है। पूर्व वार्ड की तरह वह अपने चुनाव की तैयारी कर रहे थे, लेकिन परिसीमन में हुए बदलाव को लेकर उनको अंदाजा नहीं था। हालांकि अभी कुछ लोग आरक्षण को लेकर भी कयास लगा रहे हैं। लोगों का मानना है कि इस बार वार्ड के आरक्षण में भी बहुत अधिक बदलाव देखने को मिलेगा। उसके बाद चुनावी मैदान में उतरने वालों के चेहरे भी साफ हो जाएंगे। अभी तक कई लोग अंदरखाने तैयारियों में जुटे हुए हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताई उपलब्धियां
आजमगढ़। नेहरू हाल में बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव ने प्रेसवार्ता का आयोजन कर पांच साल की उपलब्धियों को बताया गया। इसके बाद अपर मुख्य अधिकारी ने उन्हें साल और स्मृतिचिह्न भेंट किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि इन पांच वित्तीय वर्षों में 227 करोड़ 37.49 लाख के सापेक्ष 2400 निर्माण कराए गए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया। गुणवत्ता परक कार्य कराये जाने पर शासन द्वारा विशेष ग्रांट भी उपलब्ध कराई गई। अच्छे कार्य कराने में प्रदेश में 6 जिला पंचायतों में आजमगढ़ नंबर एक पर है।