{"_id":"d221a134b3cece00e4079f0a96d02b7b","slug":"district-panchayat-command-again-mira-yadav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत की कमान फिर से मीरा यादव को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत की कमान फिर से मीरा यादव को
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर मीरा यादव एक बार फिर बैठेंगी। सोमवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई और एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी ने नेहरू हाल परिसर में मीरा यादव को प्रमाणपत्र दिया।
मीरा यादव सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की बहू हैं। प्रमाणपत्र मिलते ही कार्यकर्ताओं ने मीरा और हवलदार यादव को फूल माला से लाद दिया। जीत का श्रेय मुलायम सिंह यादव को दिया।
बताते चलें कि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी को लेकर जिले में खूब खींचतान हुई। पहले प्रमोद यादव सपा के उम्मीदवार बनाए गए थे। बाद में प्रमोद यादव का टिकट कट गया।
विज्ञापन
पार्टी ने मीरा यादव को उम्मीदवार बनाया। नामांकन से दो दिन पहले ही बसपा ने अबू बकर उर्फ बाबा पठान को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी की घोषणा कर दी मगर दूसरे दिन ही बसपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की ओर से किसी भी अधिकृत उम्मीदवार के चुनाव न लड़ने की घोषणा कर माहौल को दूसरी तरफ मोड़ दिया।
मीरा को प्रमाणपत्र सौंपने के दौरान पूर्व सांसद नंद किशोर यादव, विधायक आदिल शेख, जिला पंचायत सदस्य रामकुंवर यादव, एसके सत्येन आदि मौजूद रहे।