फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District level committee constituted to compile data of workers and track shopkeepers

श्रमिकों और पटरी दुकानदारों के डाटा संकलन को जिला स्तरीय समिति गठित

Thu, 20 May 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
District level committee constituted to compile data of workers and track shopkeepers
गरीब और जरूरतमंदों को राशन उपल्बध कराने के लिए डीएम के निर्देश पर डाटा संकलन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति पात्र व्यक्तियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड करेगी। उक्त जिला स्तरीय समिति में जिला पंचायतराज अधिकारी भी सदस्य रहेंगे तथा डीएम अपने स्तर से किसी अन्य अधिकारी को भी आवश्यकतानुसार समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सम्मिलित कर सकते हैं। डीएम राजेश कुमार ने बताया कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थतियों के कारण गरीबों और जरूरतमंदों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए सभी राशन कार्ड धारकों को तीन माह का राशन नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही पंजीकृत श्रमिकों, अन्य श्रमिकों, सभी पटरी, रेहड़ी दुकानदारों, रिक्शा व ई-रिक्शा चालकों, नाविकों, कुली, पल्लेदारों, नाई, धोबी, मोची, हलवाई आदि रोज कमाकर खाने वालों को 1000 रुपये प्रति परिवार एक माह के लिए दिए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed