फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Distortion in pulses tender, CDO canceled

दाल के टेंडर में मिली गड़बड़ी, सीडीओ ने किया निरस्त

Thu, 17 Dec 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Distortion in pulses tender, CDO canceled
आजमगढ़। जनपद में शासन के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों की महिलाओं और बच्चों को सूखा राशन समूह की महिलाओं के माध्यम से वितरित कराने का निर्देश दिया गया था। इसके लिए दाल खरीद का टेंडर किया गया था। टेंडर में दो फर्मों ने टेंडर डाला था। टेंडर खुला तो पाया गया कि इसमें दो कंपनियों का टेंडर है लेकिन उसमें लगा ड्राफ्ट एक ही फर्म के नाम है। इस पर सीडीओ आनंद कुुमार शुक्ला ने टेंडर को निरस्त करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों से गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और कुपोषित बच्चों को पोषाहार उपलब्ध कराया जा रहा था। लेकिन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सरकार की ओर से उनके जरिए इनको पोषाहार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इतना ही नहीं पोषाहार का निर्माण भी इन्हीं महिलाओं के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए समूह की महिलाओं को पोषाहार निर्माण का प्रशिक्षण मिलने और उनके द्वारा पोषाहार निर्माण शुरू करने तक गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और कुपोषित बच्चों में सूखा राशन का वितरण करने का निर्देश दिया गया। इस निर्देश के तहत सूखे राशन का वितरण शुरू हो गया है। इस वितरण में दाल की खरीद के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे। जिसमें मां वैष्णो कंस्ट्रक्शन और मां दुर्गे कंस्ट्रक्शन का टेंडर सही पाया गया। हालांकि यह टेंडर 60 रुपये खोला गया। लेकिन वर्तमान में दाल का रेट 60 रुपये से अधिक है। इसलिए टेंडर डालने वाली फर्म ने 66 रुपये में दाल उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही कहा कि टेंडर में 60 रुपये से अधिक का रेट स्वीकृत नहीं हो रहा था। इसलिए मजबूरी में 60 रुपये का ही टेंडर डाला गया। जब उक्त टेंडर को सीडीओ के समक्ष पेश किया गया तो उन्होंने पाया कि फर्म तो दो हैं लेकिन इसमें जो ड्राफ्ट लगाया गया है वह एक ही फर्म मां वैष्णो कंस्ट्रक्शन का लगाया गया है। इस पर उन्होंने टेंडर को निरस्त कर दिया और जिला कार्यक्रम अधिकारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

00000000000000000000000
टेंडर में दो फर्मों के नाम से बिड खोली गई थी। जांच में पाया गया कि फर्म तो दो हैं, लेकिन इसमें लगाया गया ड्राफ्ट एक ही फर्म का है। यह बात टेंडर कराने वाले को ही देखना चाहिए था। लेकिन उनके द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। जिसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है और टेंडर को निरस्त करने के लिए डीएम को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद कुमार शुक्ला, सीडीओ।
0000000000000000000000000
आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वयं सहायता समूह के माध्यम से दाल का वितरण होना था। टेंडर में कोई भी शर्तों को पूरा नहीं कर रहा था। जिसके कारण सीडीओ द्वारा टेंडर को निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में कोई नोटिस जारी नहीं की गई है।
मनोज मौर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed