फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dispute over game eight-year-old boy beaten suffers severe injury to genitals police FIR in azamgarh

UP News: खेल के विवाद ने लिया हिंसक रूप, आठ साल के बालक की पिटाई; गुप्तांग में गंभीर चोट, तीन पर एफआईआर

Fri, 05 Jun 2026 03:23 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 05 Jun 2026 03:23 PM IST
सार

Azamgarh News: कस्बे में खेल के दौरान विवाद में आठ साल के बालक की पिटाई की गई, जिसमें उसके गुप्तांग में गंभीर चोट आई है। मामले में तीन के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Dispute over game eight-year-old boy beaten suffers severe injury to genitals police FIR in azamgarh
Crime - फोटो : stock.adobe

विस्तार

आजमगढ़ कस्बे में खेल के दौरान बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष के तीन लोगों ने 8 वर्षीय बालक की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में बालक के गुप्तांग में भी गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कस्बा निवासी 8 वर्षीय बालक गुरुवार शाम करीब छह बजे ढोड़ई दास की कुटी के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खेल-खेल में किसी बात को लेकर बालक और दूसरे समुदाय के एक बच्चे के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विवाद की सूचना मिलने पर बादशाह पुत्र मंसूर, करीम पुत्र मंसूर तथा मंसूर पुत्र महबूब मौके पर पहुंचे और बालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में बालक के गुप्तांग में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने घायल बालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब वे आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाना कप्तानगंज पहुंचे तो उनकी तहरीर तत्काल नहीं ली गई। करीब चार घंटे बाद पुलिस ने बादशाह, करीम और मंसूर के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज की। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। जो तथ्य जांच में आयेंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed