फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Disposal of public issues on Police Solution Day

थाना समाधान दिवस पर जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण

Sat, 26 Dec 2020 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Disposal of public issues on Police Solution Day
आजमगढ़। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर शनिवार को सभी थानों पर थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान सभी थानों पर शिकायतें आई, जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें ज्यादा शामिल रही। कई समस्याओं का मौके पर मौजूद अधिकारियों ने त्वरित निस्तारण कर दिया। जिन समस्याओं का तत्काल निस्तारण नहीं हो सका, उन्हें संबंधितों को निस्तारण के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

अहरौला संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाने पर भूमि से जुड़े छह मामले प्रस्तुत किए गए। सीओ बूढ़नपुर महेंद्र कुमार शुक्ला ने पीड़ितों की शिकायतों को सुना और दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया। बरदह थाने पर कुल सात प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें छह राजस्व से व एक पुलिस विभाग से संबंधित रहा। एसडीएम मार्टीनगंज वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में जनता की समस्याओं को सुना गया। सगड़ी संवाददाता के अनुसार जीयनपुर कोतवाली पर एसपी ग्रामीण की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिसमें कुल छह प्रार्थना पत्र आए, इसमें दो का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। दशहरा के दौरान मसोना गांव में अराजकतत्वों द्वारा की गई फायरिंग की घटना में विवेचक चौकी प्रभारी अजमतगढ़ द्वारा स्पष्ट जवाब न देने पर एसपी ग्रामीण ने उनकी क्लास भी लिया। फूलपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाने पर चार प्रार्थना पत्र आए, जिसमें किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed