फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Discussion on teacher problems in BJP teacher cell meeting

भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक में शिक्षक समस्याओं पर चर्चा

Tue, 04 Jan 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Discussion on teacher problems in BJP teacher cell meeting
अतरौलिया। क्षेत्र के पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज सभागार में सोमवार को भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई। इसमें शिक्षक समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

प्रकोष्ठ के नेताओं ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के प्रयास करने का आश्वासन दिया। बैठक में वित्तविहीन, एनपीएस, विनियमितीकरण आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। अध्यक्षता राणा प्रताप सिंह व आयोजन डॉ. दिनेश सिंह प्रभारी (प्रकोष्ठ )विधानसभा अतरौलिया ने किया। जय प्रकाश पांडेय ने वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं को सरकार के संज्ञान में लाने की बात रखी। श्याम नारायण सिंह ने वित्तविहीन शिक्षकों के समस्या के संवैधानिक प्रावधानों पर प्रकाश डाला तथा शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लिया। कार्यक्रम के अंत में मनीष सिंह ने बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर सभी प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर दिया। इस मौके पर भानु प्रताप सिंह, जय प्रकाश पांडेय, भोलेंद्र यादव, निसार अहमद, महमूद रहमान, आनंद तिवारी, चंदजीत तिवारी, सुनील पांडेय, रमेश सिंह, संत राम निषाद, सुभाष निषाद, प्रदीप मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed