फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Discussion on sowing of sugarcane took place in the seminar.

Azamgarh News: गोष्ठी में गन्ने की बोआई पर हुई चर्चा

Wed, 16 Oct 2024 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Discussion on sowing of sugarcane took place in the seminar.
शरद कालीन गन्ना बोआई को लेकर मंगलवार को आमेपुर गांव में मंगलवार को गन्ना विकास विभाग की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों को शरद कालीन गन्ना की बोआई के साथ सहफसली खेती कर आय वृद्धि की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता गन्ना पर्यवेक्षक हरिश्चंद्र यादव ने किया। गोष्ठी में गन्ना की खेती के लिए नई प्रजाति के बीजों को एवं टिशु कल्चर के पौधे लगाकर गन्ने के उत्पादन की जानकारी दी गई। गोष्ठी में गन्ने की शरद कालीन बोआई के लिए लगभग 50 क्विंटल गन्ने के बीज का मांगपत्र किसानों ने प्रस्तुत किया। किसानों ने बताया कि सितंबर के अंतिम सप्ताह में क्षेत्र में भारी बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी और कुछ खेतो में पानी है, जिससे धान की फसल काटने में परेशानी हो रही है। पर्याप्त नमी के कारण गन्ने की शरद कालीन बोआई में देरी हो रही है।
विज्ञापन

गन्ना पर्यवेक्षक ने बताया कि इस समय शरद कालीन गन्ने के बीज 14201, 8272 आदि की बोआई सरसों, आलू आदि फसल के साथ करने पर जहां गन्ने का अधिक उत्पादन होता है। वहीं सह फसली खेती करके खेती पर लागत भी कम की जा सकती है। इस मौके पर श्री राम शुक्ला, श्रीकेश वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, जयप्रकाश, अवधेश वर्मा, दिनेश वर्मा, बालचंद वर्मा, विजय वर्मा, फौजदार वर्मा, गयानाथ वर्मा, ठाकुर प्रसाद, रामसमुझ शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed