फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Discussion on rights of women

महिलाओं के अधिकारों पर की चर्चा

Thu, 09 Mar 2017 12:38 AM IST
azmagrah hindi news
azmagrah hindi news Updated Thu, 09 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
विश्व महिला दिवस के अवसर पर बुधवार को जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान महिलाओं के अधिकारों और जोकहरा में घरेलू हिंसा पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

  लाइफ लाइन हास्पिटल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान डा. ऋचा ने परिवार और समाज में समायोजन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को डा. हेमबाला यादव, डा. विपिन यादव, डा. राधा रानी सक्सेना, डा. गायत्री आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर डा. सुमन, डा. संतोष, डा. फरहीन बदर, डा. अदिति, डा. कविता, डा. अंजना, मुक्ता सक्सेना, विभा गोयल आदि मौजूद रही। इसी क्रम में राजकीय बालिका इंटर कालेज में आयोजित गोष्ठी में महिलाओं के उत्पीडऩ और शोषण जैसी गंभीर समस्याओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को डा. सुधा सिंह ने संबोधित किया। लाटघाट संवाददाता के अनुसार श्री रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा के सभागार मे पुस्तकालय की डायरेक्टर हीना दिसाई ने महिलाओं को घरेलू हिंसा के बारे में बताया।
इस दौरान महिलाओं के साथ होली भी मनाई। घरेलू हिंसा से संबंधित मांग पत्र पर 2100 महिलाओं ने हस्ताक्षर किया। इस मौके पर लक्षमिना, धनपति, सुरैया, राजमीला, राधिका, सुनिता, प्रतिमा, लीला, रूकसाना, आजमा, मंजू, बिंदू आदि मौजूद रहीं। इसी क्रम में बीएसएनएल इंपलाइज यूनियन ने गोष्ठी में महिलाओं सशक्तिकरण पर बल दिया। इस दौरान प्रगति राय, इंदूमती सिंह, कुसुमलता मौर्य, मंजू राय, प्रतिमा सिंह, पतिराजी देवी, अमृता सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर जिला सचिव आनंद कुमार सिंह, कामता प्रसाद, राजेश सोनकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में विश्व महिला दिवस पर छात्राओं को नारी सशक्तिकरण के मूलभूत उद्देश्यों से अवगत कराया गया। संस्थापक प्राचार्य डा. शारदा सिंह ने सारगर्भित एवं प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डा. प्रिया मुखर्जी, कार्यक्रम अधिकारी डा. निशा यादव, डा. अर्चना उपाध्याय, डा. वंदना द्विवेदी, डा. अर्पिता मिश्रा, डा. उषा कुमारी आदि रहीं। सठियांव संवाददाता के अनुसर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में  चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने महिलाओं की  दशा पर चित्र बनाए। प्रतियोगिता में आरती राजभर प्रथम, सलोनी चौहान को दूसरा और रोशनी  प्रजापति को तीसरा स्थान मिला। निर्णायक के रूप में बच्चे सिंह पटेल और  अच्युतानंद त्रिपाठी रहे। आली संस्था की अंशुमाला सिंह, लीला,  कनीज, वार्डेन अर्चना पांडेय, सोनी, प्रमिला, कंचन, मंजू, अनवरी आदि मौजूद  रही। अहरौला संवाददाता के अनुसार अंबे माँ चंद्रावती देवी शिक्षण संस्थान कलवरिया में विचार गोष्ठी हुई। प्रधानाचार्य शिवनाथ चौबे ने संबोधित किया। रमेश मिश्रा, शेषनाथ चौबे, अमन कुमार, अमरजीत तिवारी आदि  रहे। प्रबंधक प्रमोद चौबे ने आभार प्रकट किया। बूढ़नपुर संवाददाता के अनुसार राजकीय महिला महाविद्यालय समदी अहिरौला में आयोजित संगोष्ठी में प्राचार्य डा. अजय मिश्र ने कहा कि आज के समय में महिलाएं पुरूषों से हर क्षेत्र में आगे हैं। प्रो. डा. संतोष, डा. संजय, डा. रामनरेश, डा. राजेेश, डा. ज्योति आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed