फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DIOS stuck for not sending recognition letter to UP Board

Azamgarh News: मान्यता की पत्रावली यूपी बोर्ड को न भेजने पर फंसे डीआईओएस

Mon, 23 Dec 2024 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
DIOS stuck for not sending recognition letter to UP Board
आजमगढ़। यूपी बोर्ड से मान्यता लेने के लिए प्रबंध तंत्र की ओर से किए ऑनलाइन आवेदन में कई पत्रावलियां जिला स्तर पर रोक लिए जाने को यूपी बोर्ड सचिव ने गंभीरता से लिया। बोर्ड सचिव ने परीक्षण कराया तो वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय के आजमगढ़ में 20 पत्रावलियां क्षेत्रीय कार्यालय को प्रस्तुत नहीं की गईं। इसे माध्यमिक शिक्षा परिषद की नियमावली का उल्लंघन माना। ऐसे में डीआईओएस के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन

मान्यता लेकर विद्यालय संचालित करने के लिए यूपी बोर्ड सचिव ने ऑनलाइन आवेदन लिए थे। इस क्रम में आवेदनों के परीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्रावली क्षेत्रीय कार्यालय को भेजी जानी थी। इस क्रम में क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी की ओर से प्रस्तुत की गईं। सभी पत्रावलियों का यूपी बोर्ड मुख्यालय में हुई बैठक में मान्यता समिति ने मानकों पर परीक्षण किया। इसमें कई पत्रावलियों को स्वीकृत किया गया तो कुछ पत्रावलियों को अस्वीकृत कर दिया गया। मान्यता का प्रकरण शासन स्तर पर उठने के बाद बोर्ड सचिव ने परीक्षण कराया तो पता चला कि आजमगढ़ से 20, बलिया व मऊ से एक-एक पत्रावली संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी को दी ही नहीं की गई। इस स्थिति पर बोर्ड ने संबंधित डीआईओएस एवं क्षेत्रीय कार्यालय की कार्यशैली को संतोषजनक नहीं माना। निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारियों की उदासीनतापूर्ण एवं गैर जिम्मेदाराना कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए साक्ष्य सहित प्रस्ताव यूपी बोर्ड मुख्यालय को उपलब्ध कराएं। ताकि उनके विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की अनुशंसा शासन को भेजी जा सके।
विज्ञापन

00
कुछ विद्यालयों द्वारा मान्यता ली गई है। इसकी पत्रावली नहीं भेजी गई है। इसे लेकर बोर्ड ने नाराजगी जताई है। ये हमारे कार्यकाल का मामला नहीं बल्कि तीन से चार वर्ष पुराना मामला है। अब बोर्ड से जैसा आदेश होगा वैसा पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उपेंद्र कुमार, डीआईओएस आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed