Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DIOS issued notice to BEO,

Azamgarh News: डीआईओएस ने बीईओ को दिया नोटिस,

Fri, 23 Jan 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
DIOS issued notice to BEO,
आजमगढ़। शिक्षा क्षेत्र ठेकमा के चन्द्रावती देवी इंटर कालेज जिवली एवं रामरती देवी इंटर कालेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बनाए जाने के मामले में डीआईओएस ने बीईओ को नोटिस जारी स्पष्टीकरण मांगा था। वहीं, इसी मामले में बीईओ ने अधिकार-सीमा से बाहर जाकर डीआईओएस को ही विपरीत निर्देश जारी कर दिया जो शासनादेशों की अवहेलना है। इस मामले में डीआईओएस ने बीईओ को दोबारा नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 21 जनवरी को डीआईओएस ने अपार आईडी निर्माण के संबंध में बीईओ ठेकमा को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। इसके बाद बीईओ ठेकमा द्वारा कथित रूप से अधिकार-सीमा से बाहर जाकर डीआईओएस को ही विपरीत निर्देश जारी कर दिया गया, जिसे शासनादेशों की अवहेलना माना गया है। डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि शासन की मंशा के अनुरूप अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुपालन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उत्तरदायित्व सौंपा गया है और संबंधित अधिकारी अपने स्तर से कार्य संचालित कर रहे हैं। पत्र में कहा गया है कि बीईओ ठेकमा द्वारा पद की अधिकार-परिधि से बाहर जाकर उच्चाधिकारियों को निर्देश निर्गत करने का प्रयास किया गया, जो सरकारी सेवक नियमावली के विपरीत है और अत्यंत खेदजनक है। डीआईओएस ने बीईओ को निर्देशित किया है कि वे अपना लिखित स्पष्टीकरण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराएं। अन्यथा, सरकारी सेवक नियमावली के तहत उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

अपार आईडी निर्माण शासन की प्राथमिकता में शामिल एक महत्वपूर्ण कार्य है। ठेकमा में प्रगति खराब मिलने पर बीईओ से जवाब मांगा गया था लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने पद की अधिकार-सीमा से बाहर जाकर उच्चाधिकारियों के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं, जो कि शासनादेशों एवं सरकारी सेवक नियमावली के विपरीत है। उनसे तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होता है तो नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।- वीरेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed