फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   dimpal yadav demands ten seats from the people

डिंपल ने मुंह दिखाई में मांगी दस सीटें

Thu, 02 Mar 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,अाजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,अाजमगढ़ Updated Thu, 02 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
dimpal yadav demands ten seats from the people
आजमगढ़ के मुबारकपुर में गुरुवार को सपा की जनसभा को संबोधित करतीं सांसद और मुख्यमंत्री की पत्नी डिंपल यादव।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव ने बृहस्पतिवार जिले में तीन जनसभाएं की। उन्होंने खुद को जिले की बहू बताते हुए मुंह दिखाई में10 सीटें मांगी। भाजपा और बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों जुमलेबाजी कर रही हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। बसपा जहां भाजपा संग रक्षाबंधन मनाने की तैयारी में है वहीं भाजपा के नेता लोगों को भरमाने में लगे हैं। वे कहते हैं कि देश की जीडीपी बढ़ गई तो फिर सिलेंडर की कीमत बढ़ाकर 800 रुपये क्यों की गई।उन्होंने कहा कि यहां के सारे युवा मुख्यमंत्री को भैया कहते हैं तो इस रिश्ते से वह इनकी भाभी हुईं। खुद को जिले की बहू बताते हुए उन्होंने लोगों से मुंह दिखाई में सभी दस सीटें पार्टी की झोली में डालने की बात कही।
विज्ञापन


भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि मन की बात करने वाले काम की बात नहीं करते हैं। कालाधन निकालने के नाम नोटबंदी से आम लोग परेशान हुए।कहा कि भाजपा के एक नेता कहते हैं कि बिजली नहीं आती है, हम कहते हैं कि वे तार पकड़ कर देखें बिजली आती है या नहीं। भाजपा के एक नेता कहते हैं बिजली नहीं है हम कहते हैं कि तार पकड़ कर के देखें बिजली है या नहीं। दावा किया कि सरकार बनने पर मुबारकपुर को तहसील का दर्जा, सिकंदरपुर में टौंस नदी पर पुल बनाने, बुनकर विपणन केंद्र का नाम हाजी मु. युनूस के नाम से रखने, एक करोड़ लोगों को एक-एक हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। कहा प्रा स्कूलों में बच्चों को एक किलो घी और दूध पाउडर, गरीब महिलाओं को प्रेशर कुकर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


महिलाओं को बसों में आधा किराया, कन्या विद्याधन, इंटर तक की मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। कहा कि सरकार बनने पर किसानों के पशुओं का मुफ्त इलाज करने के लिए विशेष मेडिकल वैन चलाई जाएगी। लखनऊ से आजमगढ़ होते गाजीपुर तक जाने वाले एक्सप्रेस वे के किनारे मंडियां बनेंगी ताकि किसानों को उत्पाद का लाभदायी मूल्य मिल सके। कहा कि कांग्रेस से गठबंधन विकास कार्य के लिए किया गया है। कहा कि प्रदेश में हंड्रेड डायल की गाड़ी का रंग इसलिए काला है कि उस पर बाहरी लोगों की नजर न लगे। मुबारकपुर, जीयनपुर और लालगंज क्षेत्र में हुई जनसभाओं में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, डा. असद इद्रीश, सूर्य नाथ यादव, मलिक मसूद, श्याम नारायण यादव, हेमंत सिंह, हरि प्रसाद दुबे, राजनरायण यादव, दीपक यादव, मलिक मसूद, राजेश, सुरेंद्र चौहान, दिनेश कुमार यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed