फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Digital horoscope of students will be ready, details will be available on one click

Azamgarh News: विद्यार्थियों की तैयार होगी डिजिटल कुंडली, एक क्लिक पर मिलेगा ब्योरा

Wed, 11 Jan 2023 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Digital horoscope of students will be ready, details will be available on one click
आजमगढ़। बेसिक विभाग व माध्यमिक कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की डिजिटल कुंडली तैयार की जा रही है। पहली बार एकीकृत जिला सूचना प्रणाली (यू-डायस) पर विद्यार्थियों का डाटा अपलोड किया जा रहा है। अब एक क्लिक करने से विद्यालय व विद्यार्थी के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। इसकी कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सभी विद्यार्थियों का डेटा इस बार यू-डायस पर अपलोड कराया जाएगा। इसमें विद्यार्थी के नाम, कक्षा से लेकर उसका पता, माता-पिता का नाम, आधार कार्ड संख्या, मोबाइल नंबर आदि सभी जानकारियां अपलोड की जाएंगी। हर विद्यार्थी का ऑनलाइन विवरण भरा जाना अनिवार्य भी किया गया है। शिक्षा विभाग के इस कदम से बच्चों की संख्या को लेकर विभाग व स्कूल प्रबंधन में आए दिन पैदा हो रही असहज की स्थिति दूर होगी। साथ ही विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में भी पारदर्शिता रहेगी।
विज्ञापन

चार चरणों में पूरी होगी यू-डायस की कार्रवाई
आजमगढ़। यू-डायस को इस बार चार चरणों में भरा जाएगा। पहले चरण में स्कूलों से संबंधित विवरण अपलोड होगा। दूसरे चरण में भौतिक सुविधाओं के आंकड़े भरे जाएंगे। तीसरे चरण में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों की विस्तृत डिटेल भरी जाएगी। चौथे चरण में छात्र छात्राओं का विधिवत विवरण भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी स्कूलों को तत्काल वेबसाइट बनवाकर पूरा ब्योरा दर्ज करने को कहा गया है। इसमें अगले शैक्षणिक कैलेंडर को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इससे आने वाले दिनों में ऑनलाइन पढ़ाई भी आसान होगी। साथ ही विद्यार्थी घर बैठे ही स्कूलों के बारे में जानकारी ले सकेंगे। - उमेश कुमार त्रिपाठी, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed