फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DIG and SP took charge of the flag march in the Kotwali area regarding Holi and Ramzan.

Azamgarh News: होली व रमजान को लेकर कोतवाली क्षेत्र में फ्लैग मार्च, डीआईजी व एसपी ने संभाली कमान

Mon, 02 Mar 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
DIG and SP took charge of the flag march in the Kotwali area regarding Holi and Ramzan.
शहर के तकिया क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च, डीआईजी सुनील कुमार ​सिंह
आजमगढ़। आगामी होली पर्व एवं पवित्र रमजान माह को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में कोतवाली क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में थाना कोतवाली पुलिस के साथ पीएसी बल भी शामिल रहा।फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर महिला अस्पताल, बेस्ली, चौक, चकिया, पहाड़पुर सहित अन्य घनी आबादी व संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान अधिकारियों ने बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बढ़ाने, नियमित गश्त सुनिश्चित करने और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी सहित अन्य अधिकारी, महिला पुलिस, थाना कोतवाली पुलिस बल और पीएसी बल मौजूद रहा। उधर, रविवार को अतरौलिया थाना परिसर में एसडीएम अभयराज पांडेय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। क्षेत्राधिकारी कौस्तुभ त्रिपाठी ने कहा कि पर्व के दौरान अफवाह फैलाने, जानबूझकर विवाद उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दूबे ने बताया कि क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों, जुलूस मार्गों और भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने की अपील-अहरौला। होली सहित अन्य पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। मार्च अहरौला, बस्तीभुजबल, फुलवरिया, माहुल, शाहपुर सहित मुख्य बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में निकाला गया। थाना प्रभारी ने आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। बाजार में अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को सही स्थान पर पार्क करने की भी अपील की। त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए पर्व-निजामाबाद। थाना परिसर में आगामी त्योहार होली, रमजान और ईद को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक हुई। एसडीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने क्षेत्र में होलिका दहन स्थलों और संभावित समस्याओं को लेकर गांवों के प्रधानों और गणमान्य व्यक्तियों से विस्तृत चर्चा की। कुछ स्थानों पर होलिका दहन से संबंधित समस्याएं सामने आईं, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए। नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को त्योहार से पहले साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed