फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Diarrhea spread in Mubarakpur town, more than 70 sick

आजमगढ़: मुबारकपुर कस्बे में फैला डायरिया, 70 से अधिक बीमार

Wed, 29 Sep 2021 12:10 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 29 Sep 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea spread in Mubarakpur town, more than 70 sick
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में डायरिया के मरीज जहां उपचार के लिए भर्ती कराया गया। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर कस्बा डायरिया की चपेट में आ गया है। मंगलवार को अचानक डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ जाने से हड़कंप मच गया है। चार दर्जन के लगभग डायरिया प्रभावितों का सीएचसी मुबारकपुर में इलाज चल रहा है तो लगभग इतने ही विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे है। कस्बे का बलुआ मोहल्ला विशेष रूप से डायरिया की चपेट में है।

विज्ञापन


बीते तीन-चार दिनों से इक्का दुक्का डायरिया के मरीज कस्बे में मिल रहे थे। मंगलवार का दोपहर बात से अचानक से डायरिया पीड़ितों की संख्या में इजाफा हो गया। फिलहाल कस्बे का बलुआ मुहल्ला ही डायरिया से प्रभावित है, लेकिन इसकी चपेट में आसपास के मोहल्लो के आने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। उल्टी, दस्त के पीड़ित लोग अस्पताल पहुंच रहे है।
विज्ञापन


सीएचसी मुबारकपुर के सभी बेड वर्तमान में डायरिया के मरीजों से भर गए है। वहीं काफी संख्या में डायरिया प्रभावित कस्बे के प्राइवेट अस्पतालों में भी अपना इलाज करा रहे हैं। वहीं कुछ मरीजों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने की भी चर्चा है लेकिन इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है। डायरिया के प्रकोप से पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी की टीम ने बलुआ मोहल्ले में डाला डेरा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक टीम ने बलुआ मुहल्ले में डेरा डाल दिया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज राव ने बताया कि वर्तमान में सीएचसी पर लगभग चार दर्जन डायरिया के मरीज भर्ती है। जिनका वहां इलाज किया जा रहा है। वहीं महकमे की टीम बलुआ मुहल्ले में लगा दी गई है। घर-घर पीड़ितों की खोज करने के साथ ही उन्हें दवा आदि उपलब्ध कराया जा रहा है। पानी की गड़बड़ी से डायरिया फैलने का अंदेशा है, जिसके चलते नपा प्रशासन को भी मौके पर बुला कर पानी की जांच को कह दिया गया है। सभी से पानी उबाल कर पीने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed