फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dhruv Singh Kuntu property worth nearly 2.5 lakhs and seized

कुख्यात ध्रुव सिंह कुंटू की लगभग ढाई करोड़ की और संपत्ति जब्त

Tue, 11 Aug 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Dhruv Singh Kuntu property worth nearly 2.5 lakhs and seized
कुख्यात कुंटू सिंह की संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई करती जीयनपुर पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिलाधिकारी ने कुख्यात ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू की लगभग ढाई करोड़ की छह और संपत्तियों को कुर्क कर जब्त करने के आदेश दिए हैं। इससे पहले जिलाधिकारी ने कुंटू सिंह लगभग साढ़े छह करोड़ की संपत्ति कुर्क करा जब्त करा ली थी। तहसीलदार सगड़ी को इसका प्रशासक बनाया गया है।
विज्ञापन

कुख्यात ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू पर कुल 65 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें हत्या के 32 और अन्य 33 मुकदमे हैं। पुलिस के अनुसार उसका संगठित आपराधिक गिरोह है। गिरोह के आठ सक्रिय सदस्य हैं। वर्ष 1994 में इसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। मार्च माह में तत्कालीन डीएम एनपी सिंह ने ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू की चार संपत्तियों को गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर जब्त करने के आदेश दिया था। इसके बाद जून माह में कस्बा जीयनपुर चौक से आजमगढ़ रोड पर बाएं तरफ तीन मंजिला मकान (117 वर्ग मीटर), जीयनपुर-अजमतगढ़ रोड पर मौजा खानकाह बहरामपुर मुख्य मार्ग पर 59.13 वर्ग मीटर में निर्मित मकान, जीयनपुर कस्बे में बालरियागंज मार्ग पर मौजा हसनपट्टी में 6.5 हेक्टेयर भूमि में 40.32 वर्ग मीटर का बना मकान, ग्राम खर्रा रस्तीपुर में गिरजाशंकर महाविद्यालय और रुद्र प्रताप पॉलिटेक्निक कॉलेज को कुर्क किया गया था। इसकी कीमत 6.47 करोड थी।
विज्ञापन

एसपी की ओर से दी गई एक और रिपोर्ट के आदेश पर जिलाधिकारी लगभग ढाई करोड़ की कुंटू की छह और संपत्तियों को कुर्क कर जब्त करने के निर्देश दिए हैं। इसमें जीयनपुर थाने के अजमतगढ़ स्थित गाटा संख्या 518 क्षेत्रफल 1900 वर्गमीटर कुंटू की पत्नी वंदना सिंह के नाम पर है जिसका मूल्य 15.21 लाख है। अजमतगढ़ में ही नदवां सराय मार्ग पर वंदना सिंह के नाम भूखंड है। इसकी कीमत 14.54 लाख है। ग्राम सभा देउरपुर में विद्यावती देवी शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान ट्रस्ट छपरा सुल्तानपुर बनाया गया है। इसकी भी ट्रस्टी और प्रबंधक वंदना सिंह है। इसकी कीमत 1.30 करोड़ रुपये हैं। इसी संस्थान के खाते में 40.39 लाख है इसके भी जब्त किया गया है। ग्राम भटौली इब्राहिमपुर में में गाटा संख्या 419 रकबा .90 हेक्टेयर भी कुंटू की पत्नी वंदना सिंह के नाम है इसे कुर्क करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed