फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dharnarat farmers of Khiriyabagh met Shivpal

Azamgarh News: शिवपाल से मिले खिरियाबाग के धरनारत किसान

Tue, 01 Aug 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dharnarat farmers of Khiriyabagh met Shivpal
मंदुरी हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के विरोध में धरनारत खिरिया बाग के किसान मंगलवार को जिले में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव से मिले। किसानों ने उनकों पत्रक दिया। किसानों की बात सुनने के बाद उन्होंने मानसून सत्र में एयरपोर्ट विस्तारीकरण का मुद्दा सदन में उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर अपनी उपजाऊ जमीनों व घर को एयरपोर्ट के विस्तारीकरण व औद्योगिक गलियारे के लिए नहीं देंगे। विकास परियोजनाओं के नाम पर उनकी जमीन न छीनी जाए। कहा कि 293वे दिन से खिरिया बाग में जमुवा हरिराम, मंदुरी, गदनपुर, हिच्छनपट्टी, जिगिना करमनपुर, कादीपुर हरिकेश, हसनपुर के किसान धरने पर बैठे हैं। लेकिन सत्ता पक्ष का कोई भी जिम्मेदार जिले में आने के बाद भी किसानों से नहीं मिला। इस दौरान पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव, संदीप उपाध्याय, अवधेश यादव, शशिकांत उपाध्याय,नंदलाल यादव, बलराम यादव आदि मौजूद मौजूद थे.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed