फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dharmendra left for Lucknow expressing gratitude to the people of the five Vidhan Sabhas

पांचों विधानसभा के लोगों का आभार जता लखनऊ रवाना हुए धर्मेंद्र

Tue, 28 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra left for Lucknow expressing gratitude to the people of the five Vidhan Sabhas
सपा नेता व पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने सोमवार को आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं में भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की। हर विधानसभा में समर्थकों की भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया। धर्मेंद्र यादव ने लोगों से मिलकर लोकसभा उपचुनाव में दिए गए समर्थन के बावत लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

इस दौरान वह छतवारा, मेंहनगर, खरियानी, चक्रपानपुर, इटौरा, सठियांव, मुबारकपुर, जीयनपुर, सगड़ी, बनकट आदि बाजारों में आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में दिए गए प्यार, स्नेह, आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया। लखनऊ रवाना होने से पहले पार्टी कार्यकर्ता राजबहादुर यादव एडवोकेट के घर से पूर्व मंत्री बलराम यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, नफीस अहमद के घर एवं पार्टी कार्यकर्ता करुणा कांत मौर्या के घर से होते हुए छतवारा मोड़ स्थित इरफान भाई के घर से ऊंची गोदाम मेंहनगर विधानसभा के खरिहानी बाजार में चक्रपानपुर बाजार में इटौरा मोड़, करनपुर रामदुलार राजभर के घर से होते हुए सठियांव चौराहे पर फिर मुबारकपुर बड़ी अर्जेंटी से जमीअतुल अशरफिया स्कूल में नाजिम से आशीर्वाद लेकर सगड़ी बनकट होते हुए लोगों का आभार जता लखनऊ को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed