{"_id":"649c3c63f73a09cf180c4c38","slug":"dharm-parivartan-four-people-in-police-custody-for-trying-to-convert-religion-in-azamgarh-2023-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: भीड़ जुटाकर धर्म विशेष की आलोचना, धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश में तीन महिलाएं समेत चार हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: भीड़ जुटाकर धर्म विशेष की आलोचना, धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश में तीन महिलाएं समेत चार हिरासत में
Wed, 28 Jun 2023 07:27 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 28 Jun 2023 07:27 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के ढाका नरवारी गांव में टेंट लगाकर ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से धर्म विशेष की आलोचना की जा रही थी। वहां मौजूद भीड़ को दूसरा धर्म अपनाने के लिए उकसाया जा रहा है। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
टेंट में मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के आजमगढ़ जिले के ढाका नरवारी गांव में बुधवार को धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश के आरोप में चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष है। क्षेत्र के बृजेश पांडेय बुधवार को साथियों के साथ पवई थाना क्षेत्र के ढाका नरवारी गांव पहुंचे।
विज्ञापन
वहां उन्होंने देखा कि एक घर के सामने टेंट लगा है और ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से धर्म विशेष की आलोचना की जा रही है। लोगों को दूसरा धर्म अपनाने के लिए उकसाया जा रहा है। उन्होंने विरोध किया तो एक परिवार के तीन लोगों के अलावा एक महिला ने उनके साथ गाली गलौज की।
विज्ञापन
बृजेश पांडेय ने इसकी सूचना पवई थानाध्यक्ष रमेश कुमार को दी। इस पर पुलिस बल के साथ वह पहुंचे और तीन महिलाओं समेत चार को हिरासत में ले किया। बृजेश पांडेय की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन