फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Devotees thronged the Banva Mahadev Temple and performed *Jalabhishek*.

Azamgarh News: बनवा महादेव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, किया जलाभिषेक

Tue, 18 Aug 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Devotees thronged the Banva Mahadev Temple and performed *Jalabhishek*.
बनवा महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन को लेकर लगी भक्तों की कतार। संवाद
श्री शिवधाम बंधवा (बनवा) महादेव मंदिर सावन सोमवार को श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा। पातालपुरी शिव मंदिर में दूर-दराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। शाम को भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में स्थित पुराना बरगद का पेड़ भी श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा। मंदिर परिसर में भगवान शिव के साथ राम-जानकी और हनुमान जी के मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। सावन सोमवार को लेकर मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। संवाद
विज्ञापन


राम-जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए भूमि पूजन
देवगांव नगर पंचायत कटघर लालगंज के मसीरपुर स्थित दीनदयाल नगर में राम-जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए रविवार को भूमि पूजन किया गया। मुंबई के पूर्व विधायक ठाकुर रमेश सिंह ने विधि-विधान से पूजन कराया। उन्होंने मंदिर के भव्य और टिकाऊ निर्माण के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और मंदिर में संपूर्ण पत्थर लगाने की बात कही। भूमि पूजन के बाद मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने पुनर्निर्माण व सौंदर्यीकरण को लेकर चर्चा की। ट्रस्ट अध्यक्ष विनोद सिंह, कुंदन सिंह, रामनयन सिंह, डॉ. सुशील सिंह, अरुण कुमार सिंह, राजेश शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed