फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Devotees played Holi with Mahakal, abir-gulal flew in abundance.

Azamgarh News: महाकाल के संग भक्तों ने खेली होली, जमकर उड़े अबीर-गुलाल

Tue, 03 Mar 2026 09:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Devotees played Holi with Mahakal, abir-gulal flew in abundance.
नगर के अनंतपुरा ​स्थित अनंत देव मंदिर में रंगोत्सव के दौरान भोले भंडारी का किया गया भव्य श्रृंग
आजमगढ़। जिले में दो दिनों से लोग होली का पर्व मनाने में जुटे हैं। सोमवार शाम को अनंतपुरा के बाबा अनंत देव मंदिर में रंगोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पड़ी। मंदिर परिसर को फूलों और आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया था, पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सवी नजर आ रहा था। शुरुआत विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुई। पंडितों ने मंत्रोच्चार के बीच बाबा अनंत देव का विशेष अभिषेक किया। भगवान का भव्य शृंगार किया, इसमें पुष्पमालाएं, चंदन, भस्म और आकर्षक वस्त्रों से बाबा को अलंकृत किया गया। भोग में मिष्ठान, फल और पारंपरिक पकवान अर्पित किए गए। आरती के बाद रंगोत्सव का मुख्य कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे। जैसे ही गुलाल और अबीर उड़ना शुरू हुआ, पूरा मंदिर परिसर रंगों से सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी इस रंगोत्सव में बढ़-चढ़कर शामिल हुए। भजनों की स्वर-लहरियों पर नृत्य करते हुए भक्ति का आनंद लेते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed