फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Devotees immersed in the worship of Mother Brahmacharini

मां ब्रह्मचारिणी की आराधना में डूबे भक्त

Fri, 08 Oct 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Devotees immersed in the worship of Mother Brahmacharini
शहर के मुख्य चौक स्थित मंदिर में नवरात्री के दूसरे दिन किया गया देवी का श्रृंगार। - फोटो : AZAMGARH
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां के भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी माता का पूजन-अर्चन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। उधर निजामाबाद स्थित मां शीतला धाम, मां पाल्हमेश्वरी धाम सहित अन्य क्षेत्रों में मां के दरबार में दर्शन-पूजन को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान घंटा-घडिय़ाल और मां के जयकारे से पूरा क्षेत्र मां मय हो गया है। नौ दिनों तक व्रत रहने वाले भक्तों ने ‘या देवी सर्वभूतेषु सृष्टि रुपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:’ का जाप किया और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। नगर के मुख्य चौक स्थित दक्षिणमुखी मां, रैदोपुर में दुर्गा मंदिर, पांडेबाजार में काली मंदिर, बाजबहादुर में दुर्गा मंदिर, सिधारी शंकर तिराहा पर दुर्गा मंदिर, बेलइसा में मां काली मंदिर और बड़ादेव दुर्गा जी मंदिर में सुबह से मां के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। निजमाबाद के मां शीतला धाम में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी। मां पाल्हमेश्वरी धाम पर भी भक्तों की भीड़ रही। मेजवां नगर और ग्रामीण इलाकों में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को देवी मंदिरों पर पूजा अर्चन करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की। अजमतगढ़ ब्लाक के धनछुला स्थित चन्नाराम मां कालिका का मंदिर आस्था का केंद्रहै। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन दर्शन-पूजन को लोगों की अपार भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed