फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Devotees gathered for darshan worship in the pandal

पंडाल में दर्शन पूजन को उमड़े श्रद्धालु

Sun, 23 Oct 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered for darshan worship in the pandal
रानी के सराय के सोनवारा मोड़ पर स्थापित लक्ष्मी गणेश और सरस्वती जी की मूर्ति।संवाद - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़/सगड़ी। दशहरे की तरह दीपावली पर भी श्रद्घालुुओं द्वारा जगह-जगह विघ्नहर्ता गणेश और माता लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। खरीदारी करने निकले लोगों ने पूजा पंडालों में पहुंचकर इनके दर्शन पूजन कर परिवार के सुख सम़ृद्घि की कामना की। शहर क्षेत्र में कुल 61 स्थानों पर श्रद्घालुओं द्वारा गणेश और लक्ष्मी के प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। जिनमें 37 प्रतिमाओं की स्थापना नगर कोतवाली क्षेत्र में और 24 प्रतिमाओं की स्थापना सिधारी थाना क्षेत्र में हुई है। प्रशासन की ओर से प्रतिमाओं की सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिनमें दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा है। इस दौरान कई जगहों पर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने चाट फुल्की आदि का लुत्फ उठाया। सगड़ी : नरईपुर और गोबरी चौक लुचुई में धनतेरस पर मेले का आयोजन किया गया। मेला देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी हुई थी। मेले में भक्तों ने मां लक्ष्मी व गणेश के दर्शन कर पूजन अर्चन कर अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। लग रहे मां लक्ष्मी गणेश जय जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था। नरईपुर में बजरंग दल श्री लक्ष्मी दुर्गा पूजा समिति द्वारा स्थापित मां लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा के पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। मां लक्ष्मी पूजा समिति नरईपुर द्वारा मां लक्ष्ंमी गणेश, लक्ष्मी और सरस्वती जी की बड़ी प्रतिमा स्थापित की गई। जहां पर भक्तों ने पूजन अर्चन कर अपने परिवार के समृद्धि की कामना की। गोबरी चौक लुचुई मेले में नवयुवक मंगल दल श्री लक्ष्मी पूजा समिति द्वारा मां गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। पंडाल झालरों की रोशनी से जगमगा रहा था। दर्शन के लिए पंडाल में भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed