फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Devotees gathered for darshan in the temple

मंदिर में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्ध्ालु

Wed, 11 Aug 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered for darshan in the temple
सरायमीर नई बाजार स्थित श्री ठाकुरद्वारा श्री राम जानकी मंदिर में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा क - फोटो : AZAMGARH
सरायमीर। नई बाजार स्थित श्री ठाकुरद्वारा श्री राम जानकी मंदिर समिति द्वारा मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के अंतिम दिन बुद्धवार को वेदी पूजन, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से संपन्न हुआ। इस दौरान हवन-पूजन के साथ पूर्णाहुति में लगे श्रीराम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। देर शाम मंदिर के पास ही वृहद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीराम दरबार, शिव दरबार, श्री दुर्गा जी दरबार, श्रीराधा कृष्ण, हनुमान जी, शिव पार्वती, गणेश जी के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद महायज्ञ में पं.सभाजीत पांडेय, पं. सौरभ मिश्र और उनके सहयोगी ब्राह्मणों ने वैदिक रीति से हवन किया। वहीं कथा के क्रम में पं. हरि मोहन पांडेय ने भगवान शिव विवाह की कथा का बड़े ही सुंदर ढंग से वर्णन किया। कथा के समापन में कथावाचक और मंदिर के पुजारी पं. सुरेंद्रनाथ पांडेय को मृति चिन्ह भेंट किया गया। भंडारा में प्रसाद ग्रहण करने के लिए कस्बा सहित आस-पास के ग्रामीण मौजूद रहे। प्रसाद पाने के लिए सभी आतुर दिखे। कार्यक्रम के सफल समापन पर आयोजन समिति के अशोक जायसवाल, राहुल प्रजापति, कमलेश विश्वकर्मा, सचिन गुप्ता, विवेक जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि राम प्रकाश यादव, विकास जायसवाल, संतोष जायसवाल, दिनेश प्रजापति, विशाल गुप्ता, सूरज, पवन, सोनू, मोनू, आकाश, राजू, वेद प्रकाश, शिवा, पीयुष बरनवाल, अमन गुप्ता, मनीष, दुर्गेश पांडेय, अखिलेश विश्वकर्मा, अखिलेश रावत, सोनू गुप्ता, माणिक चंद, अतुल, प्रदीप, किशन, अनिल, आशीष, उमेश, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed