फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   devotee reached tempels for a glance of goddess durga

मां के दरबार में मत्था टेकने उमड़े भक्त

Fri, 22 Sep 2017 12:03 AM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 22 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
devotee reached tempels for a glance of goddess durga
नवरात्री के पहले दिन शहर के चौक स्थत मां शीतला देवी के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्घालु। - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ा।  घरों में मां के भक्तों ने कलश स्थापित और मां शैलपुत्री की आराधना की। मंदिरों में बजने वाले घंटा-घडिय़ाल और ‘जय माता दी’ के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया था।  
विज्ञापन


 भगवती के दर्शन के लिए मुख्य चौक स्थित दक्षिणमुखी मां, रैदोपुर में दुर्गा मंदिर, पांडेबाजार में काली मंदिर, बाजबहादुर में दुर्गा मंदिर, सिधारी शंकर तिराहा पर दुर्गा मंदिर, बेलइसा में मां काली मंदिर और बड़ादेव दुर्गा जी सहित अन्य देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


नवरात्र में नौ दिनों तक व्रत रहने वाले भक्तों ने घरों में कलशों की स्थापना की, विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद मां के दरबार में पहुंच मत्था टेका। शाम होते ही मां का दरबार विद्युत झालरों जगमगा उठा। नगर में विभिन्न देवी मंदिरों में लग रहे मां के जयकारे, घंटा-घड़ियाल के आवाज और हवन-पूजन वातावरण मां मय हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजामाबाद संवाददाता के अनुसार मां शीतला धाम पर नवरात्र के पहले दिन भक्तों का रेला उमड़ा। भक्तों ने मां के दर्शन कर और कढ़ाई चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में चल रहे भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया था।

गायक कलाकारों ने भक्ति गीत निमिया के डरिया मैया झुलेली झुलनवा और शेर पे सवार होके आजा शेरावाली गीतों से सभी का मनमोह लिया। मंदिर में सुबह आरती के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया। पल्हना संवाददाता के अनुसार मां पाल्हमेश्वरी के धाम पर सुबह से ही दर्शन को भक्तों की लंबी लाइन देखने को मिली।

वहीं मंदिर के पास स्थित पोखरे में भक्तों ने स्नान कर मां के दर्शन किए। वहीं कई भक्तों ने मुंडन संस्कार आदि भी कराया।  

भव्य रूप लेने लगे पंडाल
सगड़ी । सगड़ी तहसील क्षेत्र में नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में सुबह से ही मां के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान भक्तों ने मां के दर्शन पूजन कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं नरईपुर में पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को दर्शन के लिए खोल दिया गया।   

 दुर्गा पूजा के लिए जीयनपुर, अजमतगढ़, नरईपुर, हासपुर, लुचुई सहित पूरे क्षेत्र में पंडाल में मां की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए समिति के लोग जुटे हैं। गुरुवार को नवरात्र के पहले दिन नरईपुर में हवन-पूजन और  मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा के पट भक्तों के लिए खोल दिया गया। इसी के साथ मां दुर्गा दर्शन-पूजन को भक्तों का तांता लग गया।

इस दौरान भक्तों ने दर्शन पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं अन्य समिति के लोग भी अपने-अपने पंडाल भव्य रूप देने में लगे हैं। बारिश के कारण पंडाल निर्माण में कुछ खलल जरूर पड़ रही है, लेकिन कार्यकर्ताओं पूरे जोश के साथ तैयारियों में लगे हैं। मां दुर्गा की प्रतिमा को बचाने के लिए वाटर प्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है।


दक्षिणमुखी माता की महिमा अपरंपार
आजमगढ़ । नगर के मुख्य चौक स्थित दक्षिणमुखी मां के दरबार में नवरात्र ही नहीं हर दिन श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर मत्था टेकने आते हैं। नवरात्र पर इस मंदिर पर श्रद्धालुओं का भारी हुजूम जुटता है। नवरात्र को लेकर मां की अराधना के लिए शुक्रवार से ही भक्त तैयारियों में जुट गए।


दक्षिणमुखी देवी का मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र बना है। मां का यह मंदिर अपने आप में विशेष महत्व रखता है। दक्षिण तरफ मां का मुख होने से दक्षिणमुखी मां के नाम से जानी जाती हैं। नवरात्र  को लेकर मंदिर को भव्य रूप दिया गया है। यहां पर नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी भक्त पूजन-अर्चन को आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed