फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Devgaon after traveling two and a half thousand km

ढ़ाई हजार किमी की यात्रा कर देवगांव पहुंचा युवक

Tue, 09 Nov 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Devgaon after traveling two and a half thousand km
आजमगढ़। शांति व भाईचारे का पैगाम लेकर केरल से निकला पदयात्री ढाई हजार किमी का सफर पूरा करके मंगलवार को देवगांव पहुंचा। वह नेपाल होते हुए भूटान तक जाएगा। वहां से वह फिर पैदल ही अपने घर केरल लौटेगा। केरल से पैदल यात्रा कर जनपद पहुंचे अब्दुल मुसव्विर पुत्र केवी मोहम्मद ने बताया कि उसने तीन महीने पहले यात्रा शुरू की थी। अब तक वह पैदल ढ़ाई हजार किमी यात्रा कर चुका है। अभी लगभग 500 किमी यात्रा पदयात्रा के दौरान आज सोमवार को जब देवगांव पहुंचा तो उत्साही स्थानीय युवकों ने उसके साथ सेल्फी ली तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। अब्दुल मुसव्विर ने बताया कि वह ढाई हजार किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर चुका है, करीब 500 किलोमीटर और पैदल चलकर वह पुन: पैदल ही वापस होगा। इस दौरान वह लगभग 6000 किमी की यात्रा करेगा। उन्होंने बताया कि उनकी कास्ट केवल इंसान है। पिता का नाम उन्होंने केवी मोहम्मद और मां का नाम सफिया मोहम्मद बताया। एक सवाल के जवाब में अब्दुल ने बताया कि वह शांति का पैगाम लेकर निकला है। दूसरों अलग हटकर कुछ करने की चाह में उन्होंने यह पदयात्रा शुरू की। हमारा देश बहुत ही सुंदर है। देश के लोग अमन और शांति के साथ रहे इसी पैगाम को लेकर इस यात्रा पर निकला हूं। इस दौरान अब्दुल के साथ मौजूद लोगों ने सेल्फी ली और वह अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed