फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Development works will be done without partiality- Vijay

बिना पक्षपात के कराए जाएंगे विकास के कार्य- विजय

Mon, 12 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Development works will be done without partiality- Vijay
आजमगढ़। नेहरू हाल में सोमवार को नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम द्वारा नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। को जिलाधिकारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण के बाद जिला पंचायत बोर्ड की प्रथम बैठक हुई। जिसमें पूर्व मंत्री और सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव कुर्सी की गरिमा को बरकरार रखेंगे, किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। वह आप सभी के विश्वास पर खरे उतरेंगे। जब-जब सपा की सरकार आई सबसे ज्यादा काम सपा सरकार ने ही किया। हम डा.भीम राव अंबेडकर और लोहिया के विचारों पर चलकर काम करने वाले लोग हैं। हम चाहते है कि आजमगढ़ विकास करे। आप लोगों ने जिस प्रकार इतनी कम उम्र में विजय को इतना बड़ा दायित्व सौंपा उसी प्रकार से सभी सदस्य और अधिकारी सहयोग प्रदान करें, ताकि विकास को गति मिल सके। विधायक आलमबदी ने सुझाव दिया कि जिला परिषद के पास काफी मात्रा में जमीन है। इसका उपयोग करके जिला पंचायत की आय को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने दुर्वासा धाम के पास भी जिला परिषद की जमीन का होना बताया। उन्होंने कहा कि ईमानदारी में इतनी ताकत होती है कि लोग ईमानदार व्यक्ति से डरते हैं। मैं अपने विधानसभा क्षेत्र में जिस प्रकार काम का निरीक्षण करता था उससे वहां के ठेकेदार और इंजीनियर मुझसे घबराते थे। विधायक डा.संग्राम यादव ने कहा कि पंचायतों को सशक्त किए बिना आखिरी व्यक्ति का विकास नहीं किया जा सकता है। यह कुर्सी दायित्वों की कुर्सी है। इसका निर्वहन कर जनता का विश्वास जीतना होगा। तभी गांधी जी के पंचायती राज का सपना साकार किया जा सकता है। संचालन कर रहे अपर मुख्य अधिकारी केके सिंह ने कहा कि समितियों के चुनाव के बाद दूसरी मिटिंग होगी, जिसमें सभी 21 विभाग जो जिला पंचायत के अंतर्गत आते हैं उसकी सूची उपलब्ध कराएंगे। जिला पंचायत को दो तरह का ग्रांट मिलता है। एक राज्य वित्त आयोग से दूसरा 15वें वित्त आयोग से। गांव के बाहर की सड़क का निर्माण जिला पंचायत कराएगी, लेकिन गांव के अंदर की सड़क का निर्माण क्षेत्र पंचायत कराएगी। एक नए आदेश के तहत अब गांव में स्ट्रीट लाइट जिला पंचायत द्वारा लगवाई जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि जिन 84 सदस्यों ने मुझ पर जो विश्वास जताया और मुझे जिला पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। मैं सभी को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि किसी के साथ पक्षपात नहीं होगा, सभी के साथ समान न्याय होगा। उन्होंने समस्त सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में जिला पंचायत के पूर्व सदस्य के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed