फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Development work will be done in Nagar Panchayats at a cost of crores

नगर पंचायतों में करोड़ों की लागत से होंगे विकास कार्य

Fri, 13 Sep 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Nagar Panchayats at a cost of crores
आजमगढ़। 14वें और राज्य वित्त के तहत निकायों को मिलने वाली धनराशि से बनाई गई विकास कार्यों की कार्ययोजना को जिलाधिकारी की ओर से मंजूरी दे दी गई है। मंजूरी के बाद निकायों की ओर से टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत अतरौलिया में 57.79 लाख की कार्ययोजना पेश की गई थी। इसमें वार्ड पांच में सीसी रोड, पुलिया, फटबैक लोडर की खरीद, आरओ प्लांट, जनरेटर खरीद और एलईडी लाइट की खरीद शामिल थी। इसे मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ अवस्थापना निधि की 1.99 लाख से 20 लाइटों की खरीद को मंजूरी मिली है। नगर पंचायत महाराजगंज में 39.04 लाख से जेसीबी खरीद, वार्ड छह में नाली निर्माण और लाइट खरीद को मंजूरी मिली है। बिलरियागंज में 48.92 लाख से वार्ड सात में सीसी रोड, नगर पंचायत में चहारदीवारी और स्टोर रूम, 100 डस्टबीन की खरीद, पानी टैंकर, सब मर्सिबल पंप की खरीद और लाइटों की खरीद शामिल है। जीयनपुर में 53.95 लाख से लाइटों की खरीद, 11 हैंडपंप, रामलीला मंच का निर्माण कराया जाएगा। अवस्थापना निधि से वार्ड तीन में 3.77 लाख से इंटरलाकिंग और नाली का निर्माण कराया जाएगा। अजमतगढ़ में 47.54 लाख से लाइट खरीद, सोलर लाइट खरीद, वार्ड आठ में मिनी ट्यूबवेल, दुर्गा मंदिर के पास पाइप लाइन का विस्तार और पंप हाउस का निर्माण कराया जाएगा। निजजामाबाद में 45.43 लाख से वार्डन सात में नाली, इंटरलाकिंग, विद्युतीकरण और लाइट का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

सरामीर में 69.72 लाख की लागत से कई वार्डों में इंटरलाकिंग, नाली, लाइट खरीद और फागिंग मशीन की खरीद की जाएगी। फूलपुर में 35.36 लाख की लागत से इंटरलाकिंग, नाली, पथ प्रकाश की व्यवस्था के साथ फागिंग मशीन की खरीद की जाएगी। माहुल में 33.21 लाख की लागत से नाली, इंटरलाकिंग, लाइट खरीद की जाएगी। चेयरमैन की ओर से कहा गया कि सफाई सफाई के मद में धनराशि की आवश्यकता नहीं है। लालगंज में 55.54 लाख की लागत से साइटवाल, इंटरलाकिंग,लाइट खरीद और ट्रैक्टर खरीद होगी। मेंहनगर में 38.48 लाख की लागत से कार्य कराए जाएंगे। नगर पंचायत की ओर से 20.46 लाख की लागत से गैरेज निर्माण का कार्य शामिल किया गया था जिसे जिलाधिकारी ने नामंजूर कर दिया। लगभग आठ लाख की अवस्थापना निधि से लाइट खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed