फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Development plan drawn from 13 crores in municipalities

नगर पालिकाओं 13 करोड़ से खींचा गया विकास का खाका

Thu, 19 Sep 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Development plan drawn from 13 crores in municipalities
आजमगढ़। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने नगरपालिकाओं में लगभग 13 करोड़ की धनराशि से होने वाले विकास कार्यों की कार्ययोजना को मंजूरी दे दी है। इसमें आजमगढ़ पालिका में 14वें वित्त, राज्य वित्त एवं स्टांप शुल्क की धनराशि से 6.55 करोड़ के विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें निर्माण के साथ ही डस्टबीन और कंटेनर खरीद को शामिल किया गया है। नगर पालिका मुबारकपुर में 5.60 करोड़ की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई है। वहीं, 58.68 लाख की पूर्व की कार्ययोजना को जमीन विवादित होने कारण संशोधित कर दूसरी कार्ययोजना को मंजूरी दी गई है। नगर पालिका आजमगढ़ में इस बार निर्माण कार्यों को वरीयता दी गई है। वहीं मुबारकपुर में निर्माण के साथ भी पथ प्रकाश पर अच्छी-खासी धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

जल निकासी और सड़क पर खर्च होंगे पांच करोड़ से ज्यादा
आजमगढ़। नगर पालिका आजमगढ़ में इस बार शहर की जलनिकासी और सड़कों पर ज्यादा फोकस किया गया है। पालिका में 5.10 करोड़ की लागत से नाली, इंटरलाकिंग, नाला और पुलिया निर्माण के कार्यों को शामिल किया गया है। इस धनराशि से शहर के विभिन्न वार्डों में 76 कार्यों को सम्मिलित किया गया है। इसके साथ ही लगभग एक करोड़ की धनराशि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर खर्च की जाएगी। इसमें 10 लाख की लागत से 11 सौ लीटर के 25 डस्टबीन खरीदे जाएंगे। इसके साथ ही 21.25 लाख की लागत से 500 किलो के 25 कंटेनर खरीदे जाएंगे। इसमें के 25 कंटेनर पालिका पहले भी मंगा चुकी है। पूरे कंटेनर नहीं आने से अभी ये भी पालिका के अंदर ही रखे गए हैं। सभी कंटेनर आने के बाद इसके शहर में रखवाए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही 50 लाख की लागत से शहर में पेयजल व्यवस्था भी दुरुस्त कराई जाएगी। इसमें पांच मिनी नलकूप की स्थापना के साथ ही पेयजल पाइप लाइन के विस्तार का कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

मुबारकपुर में 2.66 करोड़ से निर्माण और 2.94 करोड़ से पथ प्रकाश
आजमगढ़। मुबारकपुर पालिका में 266.25 लाख की लागत से निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसमें विभिन्न वार्डों में 18 ऐसे कार्यों को शामिल किया गया है जिसमें इंटरलाकिंग, आरसीसी, मिट्टी भराई और बाउंड्रीवाल का कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही पालिका 294.55 लाख रुपये पथ प्रकाश पर भी खर्च करेगी। इसमें 30 वाट की 150 एलईडी लाइड, 45 वाट की 200 एलईटी लाइट खरीदी जाएगी। इसके साथ ही रोडवेज, अलीनगर, समौधी चौराहे, थाना पोखरा, रामलीला मैदान में प्रत्येक स्थान पर 2.50 लाख की लागत से हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। पालिका की ओर से इस वर्ष मार्च माह में 58 लाख की लागत से स्वीकृत कराए कार्य में हाईकोर्ट का स्थगन होने से कार्ययोजना को संशोधित किया गया है। इसके स्थान पर 49.78 लाख की लागत से छह निर्माण कार्य और 8.90 लाख की लागत से जलापूर्ति का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed