फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Development of the votes speak

विकास नहीं तो वोट नहीं की आवाज बुलंद

Mon, 09 Nov 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 09 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Development of the votes speak
ग्राम प्रधान पद के चुनाव के लिए बजे बिगुल को 24 घंटे भी नहीं हुआ कि गांवों में इसकी बानगी अभी से दिखनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


जब अहरौला विकास खंड के युधिष्ठिर पट्टी गांव की नट बस्ती के लोगों ने विकास नहीं तो वोट नहीं का बैनर बस्ती के रास्ते पर लगा दिया।

अहरौला विकास खंड के युधिष्ठिर पट्टी गांव की नट बस्ती आजादी के इतने साल बाद भी सरकारी सुविधाओं से वंचित है। विकास की कोई हल्की सी किरण भी इस बस्ती को छूकर नहीं निकली।

बस्ती में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। बस्ती में न तो रोड है और ना ही चकरोड, ना तो बिजली की रोशनी है और ना ही पीने के पानी के लिए हैंडपंप। बस्ती में 30 परिवारों के करीब 150 लोग निवास करते हैं।
विज्ञापन


यह लोग घर-घर जाकर भिक्षाटन कर जीविकोपार्जन कर रहे हैं। प्रधानी चुनाव में हिस्सा ले चुके बस्ती के लोगों के पास न तो गरीबी रेखा का कार्ड है और न ही किसी ने इन्हें कोई सरकारी सहायता दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर अब कुछ युवाओं की अगुवाई ने इनको एकता के सूत्र में बांध कर अपने हक की लड़ाई के लिए बगावत करने को विवश किया है।

जिसको लेकर गांव की प्रधानी का सपना संजोए लोगों को इनके सवाल का जवाब देने में या आश्वासन देने में पीछे हटना पड रहा है।

बस्ती के मेवाती, भागी, जुगना, जालिम, भीमसेन, नरायन, शकुंतला, फरजान, सकलू, दिलदार, जंगली आदि का कहना है कि गांव में विकास नहीं तो वोट नहीं । जो हमारी मांगें पूरी करेगा हमारा वोट उसी को पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed