{"_id":"66d632b956649668da039dc4","slug":"develop-nikshay-mitra-registration-flow-chart-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-120118-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: निक्षय मित्र के रजिस्ट्रेशन को विकसित करें फ्लो चार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: निक्षय मित्र के रजिस्ट्रेशन को विकसित करें फ्लो चार्ट
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विभिन्न विभागों के उच्चस्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्रों के रजिस्ट्रेशन तथा टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण पोटली वितरण की समीक्षा की गई। इसमें निक्षय मित्र के रूप में पंजीकरण के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने कहा कि समाज के संभ्रांत व्यक्तियों का निक्षय मित्र के रूप में रजिस्ट्रेशन करने के लिए फ्लो चार्ट विकसित किया जाए, ताकि वह व्यक्ति स्वयं को निक्षय पोर्टल पर निक्षय मित्र के रूप में रजिस्टर्ड कर सके।
इसके बाद विभाग उसको टीबी मरीज गोद देते हुए अवगत कराया जाए, जिससे वह पोषण पोटली प्रदान करते हुए उस टीबी मरीज के स्वास्थ्य एवं इलाज की देखभाल कर सके। डीएम ने डीपीआरओ को जनपद के समस्त 1811 प्रधानों को निक्षय मित्र के रूप में रजिस्टर्ड होने तथा गोद लिए गए टीबी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान करने के लिए निर्देश दिया। सब रजिस्ट्रार महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के लेक्चरर तथा प्रोफेसरों को निक्षय मित्र के रूप में रजिस्ट्रेशन तथा गोद लिए हुए टीबी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान करने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीएमओ डाॅ. अशोक सिंह, सीडीओ परीक्षित खटाना, डीपीआरओ आदि उपस्थित थे।