फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Devara Khas Raja and intensified harvesting in Baghwa

देवारा खास राजा व बगहवा में तेज हुई कटान

Tue, 20 Jul 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Devara Khas Raja and intensified harvesting in Baghwa
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में घटोत्तरी का क्रम निरंतर जारी है। जलस्तर घटने के साथ ही नदी ने कटान तेज कर दी है। देवारा खास राजा, बगहवा, चक्की, गांगेपुर, परसिया आदि गांवों में कटान हो रही है। जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। घाघरा नदी अचल नगर गरीब दुबे से लेकर देवारा खास राजा, बगहवा होते हुए चक्की, गांगेपुर, परसिया, देवारा महुला में कटान तेज कर दी है। तटवर्ती गांव में कटान होने से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है कि कहीं घाघरा नदी की कटान इसी तरह रही तो हमारे आशियाने भी इसके निशाने पर आ सकते हैं। घाघरा नदी की कटान को रोकने के लिए अभी तक कोई स्थाई उपाय नहीं किए गए। विगत 50 वर्षों से लगातार घाघरा नदी की कटान होती रहती है लेकिन शासन प्रशासन इसका स्थाई हल अब तक नहीं निकाल सका है। कटान को रोकने के नाम पर करोड़ों रुपए पानी में बहा दिए जाते हैं। नदी के कटान से बगहवा मुराली का पुरा, त्रिलोकी का पुरा, राम हरख का पुरा के लोग पलायन और विस्थापन के बीच फंसे है। जिनको जमीन आवास के लिए आवंटित हुआ लेकिन अभी तक वह कब्जा नहीं पा सके हैं। सोमवार की शाम डिघिया गेज पर नदी का जलस्तर 69.90 मीटर दर्ज किया गया था। जो मंगलवार को 69.81 मीटर हो गया है। सोमवार को बदरहुंआ पर नदी का जलस्तर 70.52 मीटर दर्ज किया गया था जो मंगलवार को 70.42 मीटर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed