फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deteriorated wires inviting accidents Underground cable not installed in Chhatarpur village

Azamgarh News: हादसे को दावत दे रहे जर्जर तार; छतरपुर गांव में नहीं लगी अंडरग्राउंड केबल, जनता के डर व्याप्त

Sat, 28 Jun 2025 07:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 28 Jun 2025 07:01 PM IST
सार

बारिश के मौसम में अगर तार जर्जर हो तो जान का डर हर किसी को सताएगा। कुछ ऐसा ही हाल छतरपुर गांव का है जहां अंडरग्राउंड केबल लगने के दावे तो किए गए लेकिन लग नहीं पाए और अब ये तार हादसों को दावत दे रहे हैं। यहां के रहने वाले भयभीत नजर आ रहे हैं।
 

विज्ञापन
Deteriorated wires inviting accidents Underground cable not installed in Chhatarpur village
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

 उपकेंद्र के बरदह फीडर से जुड़े छतरपुर गांव में विद्युत तारों की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। गांव में कई स्थानों पर बिजली के तार अत्यंत नाजुक स्थिति में लटके हुए हैं, जो राहगीरों और ग्रामीणों के लिए जान का खतरा बनते जा रहे हैं।

विज्ञापन


ग्राम सभा छतरपुर के एक रास्ते पर तो स्थिति और भी गंभीर है, जहां एक घर से मात्र एक इंच लोहे के एंगल के सहारे बिजली का तार जुड़ा हुआ है। यह किसी भी समय गिर सकता है और लोगों की जान ले सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले पूरे क्षेत्र में अंडरग्राउंड केबलिंग के लिए बजट भी स्वीकृत हुआ था, लेकिन आज तक न तो तार बदले गए और न ही कोई ठोस कार्यवाही हुई।
विज्ञापन


मोबीन खान, यासिर खान, बबलू, कलाम, शौकत, इकराम खान, अजीत विश्वकर्मा, छोटेलाल विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने कई बार विद्युत निगम में शिकायतें कीं और लिखित आवेदन भी दिया, लेकिन विभागीय स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन जर्जर तारों को नहीं बदला गया तो वे उच्च अधिकारियों से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपकेंद्र बरदह के जेई मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि पहले तार बदलने के लिए बजट पास हुआ था, लेकिन उस समय के अधिकारियों ने काम नहीं कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन गांवों में तार अब तक नहीं बदले गए हैं, उनकी जांच कर जल्द से जल्द नए तार लगवाए जाएंगे। साथ ही विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने व फॉल्ट को कम करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed