फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Despite the ban, toilets are being built by uprooting the pavement

Azamgarh News: रोक के बावजूद खड़ंजे को उखाड़कर बन रहा शौचालय

Wed, 11 Jun 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Despite the ban, toilets are being built by uprooting the pavement
अहरौला। विकास खंड अहरौला के अभयपुर बघौजा गांव में रास्ते के खड़ंजे को उखाड़ कर शौचालय निर्माण किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार 25 साल पहले ग्रामसभा के बजट से आमजन के आवागमन के लिए खड़ंजा बनाया गया था।
विज्ञापन

अब उसी सार्वजनिक रास्ते को गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अवरुद्ध कर शौचालय निर्माण कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस निर्माण का विरोध करते हुए संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है।
गांव के निवासी सुभाष ओझा ने मुख्यमंत्री पोर्टल, डीएम, एसडीएम, बीडीओ और अहरौला थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र सौंपते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य बाबूलाल निषाद, सुभाष ओझा, गौरव, राजेश मिश्रा, बाबूराम यादव, सूरज मिश्रा, सिधारी, अजय,
विज्ञापन

प्रेमप्रकाश आदि का कहना है कि एसडीएम बूढ़नपुर के निर्देश पर पुलिस ने दो दिन पहले मौके पर जाकर निर्माण रुकवा दिया था, लेकिन मंगलवार को फिर से निर्माण शुरू कर दिया गया। 112 नंबर की पुलिस भी कई बार मौके पर पहुंची, लेकिन काम कुछ देर के लिए रुकता है और फिर दोबारा शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed