फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Despite strictness, traffic rules are being broken, challan of Rs 35 thousand in six months

Azamgarh News: सख्ती के बाद भी टूट रहे यातायात नियम, छह माह में 35 हजार का चालान

Sat, 16 Nov 2024 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Despite strictness, traffic rules are being broken, challan of Rs 35 thousand in six months
आजमगढ़। यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने, लोगों को हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रशासन की ओर से सख्ती बरती जा रही है। इसके बावजूद लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। पुलिस विभाग की ओर से मई से अब तक छह माह में 35766 चालान किए गए। इसके बाद भी लोग प्रतिदिन नियम तोड़ रहे हैं। शुक्रवार को भी लोग बिना हेलमेट व तीन सवारी वाहन चलाते दिखे।
विज्ञापन

यातायात माह में ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है मगर यह प्रयास नहीं दिख रहा है। पुलिस के सामने ही लोग यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। बाइक पर बिना हेलमेट और तीन सवारियों का नजर आना आम बात है। इस पर कोई ध्यान तक नहीं देता है। अधिकांश ई-रिक्शों के चलाक नाबालिग हैं। बिना लाइसेंस वाहन चला रहे हैं। वहीं हाल दो पहिया वाहनों का भी है। अधिकाश नाबालिग बच्चे ही बाइक से सड़क पर फर्राटा भरते नजर आते हैं। विभाग की माने तो पुलिस ने मई से अब तक 35 हजार 766 वाहनों का चालान किया है। जिसमें 19 हजार 396 बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट 1194, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करते हुए 571, तीन सवारी वाहन चलाने वाले नौ हजार 643 वाहनों का चालान किया गया। वहीं बिना इंश्योरेंस के 902 और नो पार्किंग में 9289 वाहनों का चालान किया गया है। इसके बाद भी लोग नियमों को तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


00

पांच वर्षों में हुए सड़क हदसों पर एक नजर

वर्ष - हादसे - मृतक - घायल

2019 - 584 - 373 - 349

2020 - 483 - 281 - 278

2021 - 561 - 342 - 263

2022 - 412 - 231 - 204

2023 - 684 - 360 - 516

2024 - 663 - 3320 - 547

(जनवरी से अक्तूबर माह तक)

00

यातायात नियमों का पालन करने से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। सभी को जागरूक होना होगा। सभी को यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है। यदि कोई व्यक्ति चाहे पुलिस का हो या पब्लिक का, सार्वजनिक स्थल पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाया गया तो उसके विरुद्ध विधि कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- विवेक त्रिपाठी, एसपी ट्रैफिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed