फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deputy CM will come to the district on May 26

Azamgarh News: 26 मई को आजमगढ़ आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, जनपद का करेंगे भ्रमण

Thu, 25 May 2023 07:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 25 May 2023 07:20 AM IST
सार

जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि अमृत सरोवर, गौशाला, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी आदि योजनाओं को चिह्नित कराएं।

विज्ञापन
Deputy CM will come to the district on May 26
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 26 मई को जिले में आएंगे। इस दौरान वह अधिकारियों के साथ बैठक और जनपद में भ्रमण कर सकते हैं। तैयारी को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागर में डीएम विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई। डीएम ने बताया कि भ्रमण कार्यक्रम के लिए विभिन्न विकास खंडों में ग्रामों को तय किया गया है।

विज्ञापन

उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि उप मुख्यमंत्री की बैठक के लिए महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़, संगीत महाविद्यालय हरिहरपुर, हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़ सहित स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय पर्यटन विकास, विद्युत विभाग, राजस्व संग्रह, बेसिक शिक्षा, जन सुनवाई शिकायतों का निस्तारण, तहसील दिवस व आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण से संबंधित अद्यतन पीपीटी तैयार कराएं। जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा व खाद, बीज, कीटनाशक दवाओं, यंत्रों से संबंधित अद्यतन पीपीटी तैयार कर जिला विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि अमृत सरोवर, गौशाला, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी आदि योजनाओं को चिह्नित कराएं। इस दौरान सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता, एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, आईएएस प्रशिक्षु प्रखर सिंह, पीडी अखिलेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed