फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya commented on Akhilesh Yadav visit to Mukhtar Ansari house

UP: केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- मुख्तार सपा की बीमारी, भाजपा पूरी तरह से स्वस्थ

Sun, 07 Apr 2024 02:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 07 Apr 2024 02:06 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा जहां जाएगी भाजपा वहां जीतेगी। 80 में 80 सीट भाजपा जीतेगी। उन्होंने अखिलेश के मुख्तार अंसारी के आवास पर जाने को लेकर तंज कसा है। कहा कि मुख्तार सपा की बीमारी है भाजपा पूरी तरह स्वस्थ है। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya commented on Akhilesh Yadav visit to Mukhtar Ansari house
आजमगढ़ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सोशल मीडिया विंग को चुनाव का मंत्र देने रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आजमगढ़ में आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने मीडिया से वार्ता के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्तार के घर जाने पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह सपा की बीमारी है भाजपा पूरी तरह से स्वस्थ है।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जनपद आने का समय 11 बजे निर्धारित था लेकिन दोपहर साढ़े 12.29 बजे उनका हेलीकाप्टर पुलिस लाइन के मैदान में बने हेलीपैड पर उतरा। उनके हेलीकाप्टर से उतरते ही पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान डिप्टी सीएम हर एक कार्यकर्ता और पदाधिकारी से मिले। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया जब उनसे अखिलेश यादव के मुख्तार अंसारी के घर जाने के संबंध में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं कौन होता हूं उन्हें बताने वाला कि वह कहां जाएं और कहां न जाएं। जहां सपा जाएगी वहां भाजपा जीतेगी। रहा सवाल मुख्तार अंसारी का तो यह सपा की बीमारी है भाजपा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। हम उप्र की सभी 80 में 80 सीटें जीत रहे हैं। इसके बाद वह गाड़ी में बैठकर वहां से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए। 


इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ श्रीकृष्ण पाल, जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व प्रमुख मनीष मिश्रा, सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, ऋत्विक जायसवाल आदि उपस्थित थे।

... भड़क गए डिप्टी सीएम
हेलीकाप्टर से उतरने के बाद कार्यकर्ताओं से मिलकर डिप्टी सीएम आगे बढ़े तभी मीडिया ने उन्हें घेर लिया। उनके सवालों का जवाब देकर जैसे ही वह आगे बढ़े उनकी गाड़ी के चालक ने गाड़ी को आगे बढ़ा दिया। इस पर डिप्टी सीएम भड़क गए। गाड़ी का दरवाजा खोलते हुए उन्होंने चालक से पूछा कबसे गाड़ी चला रहे हो। इसके बाद उससे बात करते हुए गाड़ी में बैठे और कार्यक्रम स्थल की ओर से काफिले के साथ रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed