{"_id":"650f249c94096fb035008394","slug":"deploying-three-technicians-each-yet-the-sweeper-is-doing-x-ray-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-4896-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: तीन-तीन टेक्नीशियन की तैनाती फिर भी स्वीपर कर रहा एक्स-रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: तीन-तीन टेक्नीशियन की तैनाती फिर भी स्वीपर कर रहा एक्स-रे
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज और जांच में भयंकर लापरवाही हो रही है। जिम्मेदार मौज कर रहे हैं और स्वीपर के द्वारा मरीजों का एक्स-रे किया जा रहा है। जबकि नार्मल एक्स-रे विभाग में एक-दो नहीं बल्कि तीन-तीन टेक्नीशियन की तैनाती है। इतना ही नहीं स्वीपर द्वारा की जा रही जांच कितनी सही हो रही होगी, अब तो इस पर भी सवालियां निशान खड़ा हो गया है।
जिला अस्पताल परिसर में इलाज से लेकर जांच तक सबकुछ सरकार ने मुफ्त कर रखा है। लेकिन मुफ्त सेवाएं जिम्मेदारों की लापरवाही से सही ढंग से मरीजों को नहीं उपलब्ध हो पा रही हैं। जिला अस्पताल के नार्मल एक्स रे विभाग में ब्लड बैंक का स्वीपर मरीजों का एक्स रे कर रहा है। जबकि यहां तीन-तीन टेक्नीशियन की तैनाती है। इस विभाग में शैलेंद्र, ओमप्रकाश व एसपी सिंह तैनात हैं वहीं डार्क रूम सहायक के रूप में इंद्रजीत की तैनाती है। इसके बाद भी यहां एक्स रे के लिए पहुंचने वाले मरीजों का एक्स-रे ब्लड बैंक में तैनात स्वीपर-चौकीदार राजकुमार गिरी के द्वारा किया जाता है। ऐसी सूचना तो लगातार मिल रही थी। शनिवार को अमर उजाला की टीम ने पड़ताल किया तो स्वीपर ही मरीज का एक्स रे करता नजर आया। ऐसे में तो अब जिला अस्पताल में होने वाली इलाज व जांच पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।
हमारे संज्ञान में ऐसा नहीं है। यदि टेक्नीशियन की तैनाती के बाद भी स्वीपर एक्स रे कर रहा है तो यह गलत है। निश्चित तौर पर इसकी जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. एल जे यादव, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल आजमगढ़।