{"_id":"682b7b9f8eae541947041274","slug":"departments-with-poor-progress-should-take-immediate-action-improve-grades-dm-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-131704-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब प्रगति वाले विभाग तुरंत करें कार्रवाई, सुधारें ग्रेड: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब प्रगति वाले विभाग तुरंत करें कार्रवाई, सुधारें ग्रेड: डीएम
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड से संबंधित विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बी, सी, डी और ई ग्रेड प्राप्त विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
डीएम ने परियोजना अधिकारी नेडा को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के आवेदनों का तहसील, नगर पालिका और नगर पंचायतवार विवरण तैयार करने और अधिक आवेदन वाले क्षेत्रों में वेंडरों के माध्यम से लाभार्थियों को शीघ्र लाभान्वित करने का निर्देश दिया। योजना का पंपलेट बनवाकर लगाने, सब्सिडी, लाभ, नेट मीटरिंग की स्थिति और बिजली बिल में कमी का विवरण अंकित करने को कहा।
उपायुक्त उद्योग को ओडीओपी योजना के लंबित आवेदनों का बैंक और ब्रांचवार विवरण तैयार कर लाभार्थियों के साथ बैठक कर निस्तारित करने को कहा। ओडीओपी और सीएम युवा योजना के लाभों का तुलनात्मक पंपलेट बनाने, ब्लैक पॉटरी और सिल्क साड़ी निर्माण को बढ़ावा देने के लिए अधिक आवेदन कराने को कहा।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को हर घर नल योजना की प्रगति बढ़ाने और पांच ओवरहेड टैंक के लिए जमीन की अनुपलब्धता पर 20 मई को 12:30 बजे कार्यालय में जानकारी देने का निर्देश दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 0-5 वर्ष के बच्चों के आधार कार्ड बनवाने को कहा। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को आधार कार्ड निर्माण स्थलों का विकास खंडवार विवरण तैयार कर संबंधित अधिकारियों को देने के साथ फर्जी पंजीकरण और उपस्थिति पर रोक लगाने का निर्देश दिया।
निर्माणाधीन परियोजनाओं के रिवाइज्ड इस्टीमेट पर शासन से कार्रवाई के लिए सीडीओ को पत्र भेजने, कस्तूरबा गांधी विद्यालय और कृषि विभाग के भवनों के लिए एनओसी लेकर कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। लोक निर्माण विभाग को नई सड़कें अगस्त और अनुरक्षण जून तक पूरा करने को कहा।
परियोजना प्रबंधक पैकफेड को मिर्जापुर के राजकीय महाविद्यालय को तत्काल हैंडओवर करने, अग्निशमन एनओसी और हाई टेंशन लाइन हटाने के लिए धनराशि की मांग करने का निर्देश दिया। 66 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को मार्गदर्शन प्राप्त करने को कहा।
आईजीआरएस शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, रैंडम वेरिफिकेशन, समय पर कार्यालय उपस्थिति, और मूवमेंट रजिस्टर में अंकन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। निरीक्षण में अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी दी। ए प्लस और ए ग्रेड वाले विभागों को प्रदर्शन बनाए रखने, अन्य को सुधार करने का निर्देश दिया। बैठक में डीएफओ जीडी मिश्रा, डीडीओ संजय सिंह, पीडी ऋचा सिंह, बीएसए राजीव पाठक सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।