फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Department has issued notice to three lakh electricity consumers of the division

मंडल के तीन लाख विद्युत उपभोक्ताओं को विभाग ने जारी किया नोटिस

Wed, 08 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Department has issued notice to three lakh electricity consumers of the division
आजमगढ़। विद्युत विभाग बकाया बिजली बिल वसूलने के लिए मंडल के तीन लाख उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया है। जिसमें सवा लाख से अधिक उपभोक्ता आजमगढ़ व बाकी के मऊ व बलिया के हैं। अगर ये उपभोक्ता ओटीएस योजना के तहल बकाया बिलों का भुगतान नहीं किए तो अभियान चलाकर इनका कनेक्शन काटा जाएगा। मंडल में उपभाक्ताओं पर विभाग का करोड़ों रुपये बिजली बिल बकाया है। बकाया बिजली बिल को वसूलने के लिए सभी डिवीजनों के अंतर्गत आने वाले गांवों में अभियान जारी है। इस दौरान विभाग के अधिकारी व कार्मचारी जिस उपभोक्ता का बिजली बिल जमा नहीं पा रहे उसका कनेक्शन ही काट दे रहे हैं। इसके अलावा कटिया कनेक्शन के जरिए बिजली का उपयोग करने वालों को चिंहित कर उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग की सख्ती के बाद भी लाखों उपभोक्ता ऐसे हैं जो अपना बकाया बिजली बिल जमा नहीं कर रहे और बिजली का लगातार प्रयोग कर रहे हैं। इससे विभाग के राजस्व में बढ़ोत्तरी नहीं हो पा रही है। 10 हजार के ऊपर के बकाएदारों के लिए विभाग ने एक जून से एकमुश्त समाधान योजना शुरू किया है। इस योजना के तहत पांच किलोवाट तक के सभी घरेलू व कामर्शियल उपभोक्ताओं को सरचार्ज में सौ फीसद की छूट दी गई है। 30 अप्रैल तक जिन उपभोक्ताओं का दस हजार से ऊपर बिजली बिल बकाया है। इसके अलावा जो उपभोक्ता इस योजना के तहत बकाया बिल जमा करना चाह रहे और उनके ऊपर एक लाख तक बिजली बिल का बकाया है लेकिन एकमुश्त बिजली बिल जमा नहीं कर पा रहे तो वह 6 किस्तों मे इसको जमा कर सकते हैं। एक लाख से ऊपर के बकाएदार 12 किस्तों में सरचार्ज का लाभ उठाकर बकाया बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। अगर यह बकाया बिजली बिल जमा नहीं करते हैं तो अभियान चलाकर इनका कनेक्शन काटा जाएगा साथ ही बकाया बिजली बिल की वसूली भी की जाएगी।
विज्ञापन

इस मामले में आजमगढ़ के मुख्य अभियंता वितरण अनिल नारायण सिंह ने बताया कि मंडल के तीनों जिलों में तीन लाख ऐसे उपभोक्ता हैं जिन पर दस हजार से ऊपर बिजली बिल बकाया है। ये लोग बिजली बिल जमा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिसके कारण लोगों को नोटिस जारी किया गया है। अगर एक सप्ताह में बिजली बिल जमा नहीं करते है तो अभियान चलाकर इनका कनेक्शन काटा जाएगा और बिजली बिल भी वसूली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed