फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DEMU train should be run from Azamgarh to Prayagraj

Azamgarh News: आजमगढ़ से प्रयागराज के लिए चलाई जाए डेमू ट्रेन

Wed, 27 Sep 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
DEMU train should be run from Azamgarh to Prayagraj
मऊ से प्रयागराज जाने वाली डेमू को आजमगढ़ से चलाया जाए। गोरखपुर से आजमगढ़ व लालगंज होते हुए वाराणसी तक नई रेल लाइन बनाने व आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली ट्रेन को फिर से चलाने समेत विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

मौका था आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्थित स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय में आयोजित स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक का। जहां पदाधिकारियों ने कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उच्चाधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने को लेकर रणनीति बनाई।
विज्ञापन

आजमगढ़ रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को हुई। जिसमे आजमगढ़ के रेल सेवाओं, स्टेशन के विकास व यात्रियों के सुविधाओं पर चर्चा करते हुए सदस्यों द्वारा कई मांग उठाई गई। साथ ही कई सुझाव दिए गए। भारत सरकार द्वारा अमृत योजना के तहत आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को सम्मिलित किए जाने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में आजमगढ़ रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य एसके सत्येन कहा कि आजमगढ़ से मुंबई के मध्य चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन को पुनः संचालित किया जाए। आजमगढ़ से कोलकाता को जाने वाली ट्रेन के फेरे में बढ़ोत्तरी किया जाए। स्टेशन पर बंदरों का उत्पात अधिक है, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है।
प्राथमिकता के तौर पर इससे निजात पाने के लिए आवश्यक कदम उठाया जाए। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ से बहुत से रेलवे सेवाओं में बढ़ोत्तरी करने की आवश्यकता है। आजमगढ़ के यात्रियों को आज भी सूदुर प्रांतों व शहरों को जाने के लिए गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ स्टेशनों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। आजमगढ़ रेल सेवाओं का विकास महानगरों के तर्ज पर किया जाना चाहिए।
सदस्य मदनमोहन पांडेय ने कहा कि मऊ से इलाहाबाद प्रयागराज जाने वाली डेमू को आजमगढ़ से चलाया जाए। राजेश यादव ने कहा कि वाराणसी से गोरखपुर के बीच वाया लालगंज, आजमगढ़ नई रेल लाइन का निर्माण किया जाए।

बलिया से शाहगंज के मध्यम दो जोड़ी यात्री गाड़ी चल रही है उनके फेरे में बढ़ोत्तरी किया जाए। श्रवण कुमार यादव ने भी बलिया-मऊ आजमगढ़ लखनऊ-कानपुर के मध्य इंटरसिटी चलाए जाने की मांग की। स्टेशन अधीक्षक दान बहादुर सिंह ने कहा कि सदस्यों से मिले सुझाव के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इसे रेलवे उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक दान बहादुर सिंह, मंडल वाणिज्य निरीक्षक मिथिलेश कुमार व सीआईटी विजय कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed