फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration on tehsil to demand road construction

सड़क निर्माण की मांग को लेकर तहसील पर किया प्रदर्शन

Wed, 02 Sep 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on tehsil to demand road construction
बुढ़नपुर तहसील पर रोड निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
बूढ़नपुर। तहसील परिसर में समाजसेवी लक्ष्मी चौबे के नेतृत्व में रोड निर्माण को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप चेतावनी दी कि एक सप्ताह में रोड का निर्माण शुरू नहीं किया गया तो भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल अरुण कुमार सिंह, अजय यादव, उमाशंकर, भास्कर, पारस यादव, रामप्रवेश, जगदेव, संतोष, रविंदर ने बताया कि अहरौला से कप्तानगंज जाने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। रोड निर्माण को लेकर समाजसेवी लक्ष्मी चौबे और विनीत रंजन ने छह अगस्त को भूख हड़ताल की थी। एसडीएम दिनेश मिश्रा और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी के आश्वासन पर भूख हड़ताल खत्म किया था। एक सप्ताह के भीतर रोड निर्माण की बात कही गई थी। एक माह से अधिक समय होने के बाद भी अभी रोड का निर्माण शुरू नहीं हुआ। इसको लेकर क्षेत्र में आक्रोश है। लक्ष्मी चौबे ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर रोड का निर्माण कार्य नहीं शुरू किया गया तो इस बार पुन: भूख हड़ताल तहसील परिसर में किया जाएगा। ग्रामीण चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed