फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration on Shahganj Road by holding the lineman

लाइनमैन को बंधकर बनाकर शाहगंज रोड पर किया प्रदर्शन

Thu, 08 Jul 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on Shahganj Road by holding the lineman
बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को अंबारी बाजार में शाहगंज रोड पर लाइनमैन को बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि आपूर्ति व्यवस्था में सुधार न हुआ तो वे लखनऊ-बलिया मार्ग जाम करेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से विद्युत कटौती अधिक हो रही है। बिजली कब आएगी, कब जाएगी इसका कोई समय निर्धारित नहीं है। विभाग के अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराने के बाद भी सुनवाई न होने पर क्षेत्र के लोगों ने बृहस्पतिवार की सुबह अंबारी बाजार में शाहगंज रोड पर विद्युत विभाग के एक लाइनमैन को बंधक बना लिया और पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार यादव एवं कामरेड शफीक अहमद के नेतृत्व प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में हो रही अघोषित विद्युत कटौती से जनता परेशान है। लोगों का दिन का चैन और रात की नींद हराम हो गई है। धान की रोपाई के समय हो रही भीषण कटौती से किसान परेशान हैं। किसानों की धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। बिजली कटौती से लोग रात भर जाग रहे हैं। लोगों ने कहा कि यदि बरईपुर उपकेंद्र को चालू कर दिया जाता तो लोड कम हो जाता और ओवरलोड के कारण अघोषित कटौती पर लगाम लग जाता। लेकिन विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण बरईपुर विद्युत उपकेंद्र चालू नहीं हो सका है। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। बंधक बनाए गए लाइनमैन मिस्टर ने बताया कि फूलपुर सब स्टेशन पर पश्चिमी अंबारी फीडर का केबिल ब्लास्ट कर कर गया है। उसे बनाने फूलपुर जा रहा हूं। इस पर ग्रामीणों ने लाइनमैन को जाने दिया। ग्राम प्रधान अंबारी अमित जायसवाल, सुरेश यादव, हरिराम, अवधेश जायसवाल, राजेश मणि यादव, शिव प्रसाद, पुल्लु, लालू गुप्ता, अजय, रोशन आदि ने चेतावनी दी कि यदि जल्द आपूर्ति व्यवस्था नहीं सुधरी तो लखनऊ-बलिया मार्ग जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed