फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration on demand of underpass on Purvanchal Expressway

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अंडरपास की मांग को लेकर प्रदर्शन

Sun, 24 May 2020 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on demand of underpass on Purvanchal Expressway
अहरौला के पूराकोदई गांव से गुजर रही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अंडरपास की मांग को लेकर प्रदर्शन क? - फोटो : AZAMGARH
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अंडरपास की मांग को लेकर पूरा कोदई गांव सहित दर्जन भर से ज्यादा गांव के ग्रामीणों ने अधिकारियों पर बरगलाने और मनमानी करने का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने अंडरपास बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पूराकोदई, पूराचित्तू, चकायाशाह, सहवाजपुर, गोसाईकापूरा, शमशाबाद आदि गांव के अंजेश कुमार राय, सर्वेश राय, तरुण राय, ज्ञान प्रकाश, प्रदीप शर्मा, तेज बहादुर राय, प्रदीप कुमार राय, प्रमोद चतुर्वेदी, बजरंगी यादव, गौतम राय, सोनई यादव, धर्मेंद्र यादव, सतीश शर्मा, नितेश, सत्यनारायण, विवेक, पवन, विकास, राजेंद्र, अरविंद, ब्रह्मानंद, जगदंबा, इस्लाम, विजयबहादुर, राजेश राजभर, अशोक श्रीवास्तव, राम निहोर आदि ने बताया कि जब पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू हुआ तो अंडरपास की मांग की गई।
विज्ञापन

इसमें पानी निकासी को दिखाकर अधिकारियों ने बरगला दिया। कहा कि अंडरपास बनाया जा रहा है। जब जल निकासी के लिए नाले पर पुल निर्माण हुआ तो पता चला कि यह अंडरपास नहीं है। सड़क के दक्षिणी छोर से पीडब्ल्यूडी की पक्की सड़क शमशाबाद बाजार होते हुए खुरासों और फूलपुर को जोड़ता है। उत्तर में पीडब्ल्यूडी की सड़क पूराकोदई के प्राथमिक विद्यालय होते हुए कल्होरा घाट, दुर्वासा धाम होते हुए फूलपुर निकलती है। कल्होरा घाट से यही मार्ग बस्ती भुजबल, कप्तानगंज मार्ग को जोड़ता है। आरोप लगाया कि इस पर अंडरपास न बनाकर अधिकारी मनमानी करने पर उतारू हैं। जिलाधिकारी यूपीडा के अधिकारी, मुख्यमंत्री से शिकायत की गई लेकिन बार-बार आश्वासन दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर अंडरपास नहीं बनाया गया तो दर्जनों गांव के ग्रामीण निर्माण नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed