फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration of villagers on not receiving compensation for land

भूमि का मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 28 Dec 2020 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers on not receiving compensation for land
बिंद्रा बाजार में नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान जमीन के पूरे भुगतान की मांग करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
बिंद्राबाजार। क्षेत्र के रानीपुर रजमो से होकर गुजर रहे नेशनल हाईवे में गई ग्रामीणों की भूमि का मुआवजा अभी तक नहीं मिला। इससे क्षुब्ध ग्रामीण सोमवार को सड़क पर उतर गए। सूचना मिलते ही तहसीलदार, गंभीरपुर थाने की पुलिस व गायत्री प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट मैनेजर मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने नेशनल हाईवे में गई भूमि का मुआवजा बैंक खाते में दिलाने का अश्वासन देकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा बिंद्राबाजार में नेशनल हाईवे आजमगढ़-वाराणसी मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें अभी भी लोगों का भुगतान नहीं हो पाया है। सोमवार को रानीपुर रजमो गांव निवासी निलेश सिंह गांव के दर्जनों लोगों के साथ अपनी भूमि का मुआवजा लेने के लिए सड़क पर आ गए और काम को बंद करा दिया गया। सूचना मिलते ही तहसील मेंहनगर के तहसीलदार पवन कुमार सिंह, गायत्री प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक कुमार, चकबंदी विभाग व थाना गंभीरपुर प्रभारी ज्ञानू प्रिया मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने विरोध कर रहे ग्रामीणों को समझाया और आश्वासन दिया कि सभी लोगों को पैसा उनके खाते में डालने और फिर से जमीन की रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया। निलेश समेत दर्जनों लोगों ने अपनी फाइल तहसीलदार के समक्ष गायत्री प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक कुमार को दिया गया। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर 55 लाख का भुगतान कर दिया जाएगा और शेष जमीन की रजिस्ट्री करा कर उसको भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed