{"_id":"64de68df8428fedd5e07a044","slug":"demonstration-of-sweepers-regarding-outstanding-salary-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-2812-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बकाया वेतन को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बकाया वेतन को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को बकाए वेतन भुगतान की मांग को लेकर परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कहा कि ईओ की मनमानी से उन्हें वेतन देने में विलंब किया जा रहा है। उधर, सभासद के साथ ही चेयरमैन ने भी ईओ पर मनमानी का आरोप लगाया है।
नपा के नियमित कर्मचारियों के साथ ही सेवाप्रदाता द्वारा उपलब्ध कराए गए सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। जिसे लेकर सफाई कर्मचारी बृहस्पतिवार को आंदोलित हो उठे और परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के आंदोलन को सभासदों के साथ ही चेयरमैन सरफराज आलम ने भी समर्थन दिया। इस दौरान ईओ के खिलाफ नारेबाजी के बीच सफाई कर्मचारियों ने काम ठप करने की चेतावनी भी दी। धरने को संबोधित करते हुए चेयरमैन सरफराज आलम ने कहा कि ईओ मनोज कुमार मनमानी पर उतर आए हैं। कर्मचारियों का समय से वेतन भुगतान नहीं हो रहा है। सभासद संघ के अध्यक्ष पुनीत राय ने कहा कि जो कर्मचारी शहर की साफ-सफाई व्यवस्था देखते है, उनका वेतन समय से नहीं दिया जा रहा है। मृत कर्मचारियों के पीएफ व फंड आदि के भुगतान में कमीशन की मांग की जा रही है। इस दौरान धीरेंद्र यादव, महेंद्र यादव, आनंद देव उपाध्याय, अख्तर अमानत, संतोष चौहान, तारिक फैसल समेत काफी संख्या में सफाईकर्मचारी मौजूद रहे।
उधर, ईओ मनोज कुमार ने लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। कहा कि वेतन भुगतान के लिए 1.60 करोड़ के बजट की आवश्यकता होती है। इस बार बजट लगभग 30 लाख कम आया है। उन्होंने खुद भी अपना वेतन नहीं लिया है। कहा कि बाबूओं का वेतन रोक कर सफाई कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कराया जाएगा।