{"_id":"64d688ffb2ec489c760abb24","slug":"demonstration-of-councilors-against-eo-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-2556-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ईओ के खिलाफ सभासदाें का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ईओ के खिलाफ सभासदाें का प्रदर्शन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में चल रहा सभासद-ईओ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को नपा कार्यालय पर सभासदाें ने बैठक कर ईओ पर मतगणना के दिन चहेते ठेकेदारों को करोड़ों का भुगतान करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
ईओ नगर पालिका प्रतिभा सिंह के खिलाफ सभासद लामबंद हैं। कई दिनों से दोनों पक्ष एक दूसरे पर तमाम आरोप लगा रहा है। शुक्रवार को सभासदों ने नपा कार्यालय पर ईओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद मीडिया से रूबरू होते हुए ईओ पर कई गंभीर आरोप लगाए। सभासद पति इरशाद अहमद ने कहा कि बीते 13 मई को निकाय चुनाव की मतगणना हो रही थी और इसी दिन ईओ ने चहेते ठेकेदारों में करोड़ों का भुगतान किया। जबकि उस समय तक आचार संहिता लगी हुई थी। सभासदों का यह भी आरोप था कि ईओ शुक्रवार को भी नपा कार्यालय पर नहीं आयी, जिसके चलते शिकायत व समस्या लेकर आए सभासदों व आम जनता को बैरंग वापस लौटना पड़ा। इस दौरान सभासद पति गुड्डू, इरशाद अहमद, सभासद वक़ार अहमद, मोहम्मद काशिफ, बशीर अहमद आदि मौजूद रहे।
कोट
जो भी भुगतान किया गया है वह पूरी तरह से सही हुआ है। किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। जहां तक चुनाव के दौरान भुगतान की बात है तो ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है कि चुनाव के दौरान पूर्व में हुए कार्यों का भुगतान नहीं होगा। -प्रतिभा सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद, मुबारकपुर।