फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration done to accommodate contract workers

संविदा कर्मियों को समायोजित करने और समान कार्य समान वेतन की मांग

Mon, 12 Jul 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Demonstration done to accommodate contract workers
संविदाकर्मियों को समायोजित करने, समान कार्य समान वेतन समेत चार सूत्री मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों ने सोमवार को जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर प्रदर्शन के बाद मनरेगाकर्मियों ने ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो वे 19 को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे और इसके बाद 26 जुलाई को कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

रानी की सराय: राजस्थान और हिमाचल के संविदा कर्मियों की तरह वर्षों से कार्य कर रहे संविदा कर्मियों को समायोजित करने, समान कार्य समान वेतन देने आदि मांगों को लेकर सोमवार को रानी की सराय ब्लाक में मनरेगा कर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर तकनीकी सहायक महेंद्र कुमार, नवीन कुमार, अतुल यती, चंदन अग्रवाल, दीनानाथ, अमित श्रीवास्तव, संगीता, निशा, रिया, सिंधु, मनीषा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बूढ़नपुर: कोयलसा ब्लाक पर मनरेगा कर्मियों ने जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इस मौके पर मिंटू गुप्ता, गुड्डू यादव, गिरधारी, धीरेंद्र, किरण, सुरेश, सुरेंद्र उपस्थित रहे। ठेकमा: उत्तर प्रदेश मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर ब्लाक पर के मनरेगा कर्मियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ओमकार यादव, सुनील कुमार, कैलाश कुमार, जयबहादुर यादव, तेजबहादुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंद्राबाजार: मुहम्मदपुर में मनरेगा कर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शशि भूषण सिंह, राजवंश सिंह, बृजभान शर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा मौजूद रहे। लाटघाट: मनरेगा कर्मियों ने हरैया ब्लाक पर प्रदर्शन कर मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। उप्र कर्मचारी संघ हरैया के संयोजक रोशन लाल कहा कि मांगों को लेकर वे आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। प्रदर्शन में अतुल बरनवाल, शेषमणि, राम सिंह, रामानुज राय, धर्मेंद्र सिंह, कृष्ण, अश्विनी मिश्रा शामिल रहे। मेजवा: उत्तर प्रदेश मनरेगा कर्मचारी ब्लाक इकाई महासंघ के अध्यक्ष राजीव मौर्य के नेतृत्व में मनरेगाकर्मियों ने प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी फूलपुर को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राकेश, विजय यादव, साहब लाल चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed