फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration by placing the dead body of the married woman, removed after registering the case

विवाहिता का शव रखकर दिया धरना, केस दर्ज होने पर हटे

Mon, 02 Aug 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by placing the dead body of the married woman, removed after registering the case
सगड़ी के भुवना बुजुर्ग गांव मंदिर के पास शव रखकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर बैठे ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मेंहदीपट्टी गांव में शुक्रवार की रात विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। भाई ने पति, जेठानी व सास पर हत्या का आरोप लगाया था। शनिवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर मायके वाले शव लेकर अपने गांव भुवना बुजुर्ग चले गए और मंदिर के पास शव रखकर धरना देने लगे। रविवार की शाम चार बजे के पुलिस ने दो लोगों पर नामजद मुकदमा किया तब जाकर अंतिम संस्कार के लिए दोहरीघाट शव लेकर गए।
विज्ञापन

भुवना बुजुर्ग गांव निवासिनी मुन्नर राजभर ने अपनी पुत्री दुर्गासा (30) का विवाह वर्ष 2010 में मेंहदीपट्टी गांव निवासी सूर्यभान के हरीलाल से किया था। शुक्रवार की रात सवा नौ बजे दुर्गासा के ससुराल से मायके फोन गया। जिसमें बताया गया कि दुर्गासा की तबीयत ज्यादा खराब है। इस सूचना पर मायके वाले रात में ही मेंहदीपट्टी गांव पहुंचे तो दुर्गासा मृत हाल में पड़ी थी। भाई ने घटना के बाबत पुलिस को सूचना दी और अपने बहनोई पर अवैध संबंध के चलते पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया। शनिवार की देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर भाई भुवना बुजुर्ग चला गया। वहां मंदिर के पास शव को रख कर ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। रविवार की शाम चार बजे के लगभग मुकदमा दर्ज होने के बाद उसकी कॉपी मिल जाने पर परिजनों ने धरना खत्म किया और शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर दोहरीघाट रवाना हो गए।
विज्ञापन

मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद लोगों में सूर्यभान व बिंदु शामिल है। सूर्यभान को हिरासत में लिया गया है। बिंदु की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र शुक्ला, सीओ सगड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed